फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बउआ सिंह' के बाद अब दर्शकों को हंसाने आ रहा है 'बागपत का दूल्हा', पढ़ें क्या है कहानी

Tue, 15 Jan 2019 04:53 PM IST
Dimple Sirohi शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ
शालू अग्रवाल, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Breaking: Baghpat ka dulha now coming to cheer you After shahrukh khan 'Baua'
karan kashyap

शाहरुख खान की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म जीरो इतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकी जितना कि इस फिल्म से पश्चिमी यूपी के दर्शकों को उम्मीदें थी लेकिन इस फिल्म के किरदार बउआ सिंह ने खूब सुर्खियां बटोरीं। जी हां रोचक किरदार बउआ सिंह के बाद अब आपको हंसाने और गुदगुदाने जल्द ही बड़े पर्दे पर आ रहा है 'बागपत का दूल्हा'। आगे जानें आखिर अब कौन है जो वेस्ट यूपी के नए किरदार को बिग स्क्रीन पर फिल्माने जा रहा है: -

Bollywood Breaking: Baghpat ka dulha now coming to cheer you After shahrukh khan 'Baua'
karan kashyap

आनंद एल राय की ज़ीरो, अनुराग कश्यप की वुमेनिया के बाद अब निर्देशक करन कश्यप 'बागपत का दूल्हा' लेकर आ रहे हैं। 'सिक्स ऑवर्स', 'ज़िंदगी जलेबी', 'दुनिया खत्म हो रही है', 'कठोर' और 'लिफाफा' जैसी फिल्में बना चुके करन कश्यप पश्चिमी उप्र की पृष्ठभूमि पर फिल्म बना रहे हैं। 


 
Bollywood Breaking: Baghpat ka dulha now coming to cheer you After shahrukh khan 'Baua'
karan kashyap

कॉमेडी मूवी 'बागपत का दूल्हा' करन का उत्तर प्रदेश में पहला प्रोजेक्ट है। मुंबई निवासी करन ने बताया कि फिल्म की कहानी, संवाद तैयार हैं। शूटिंग मार्च में शुरू होगी। फिलहाल 22 जनवरी को टीम बागपत, मेरठ में शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने आ रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Breaking: Baghpat ka dulha now coming to cheer you After shahrukh khan 'Baua'
karan kashyap

ब्राह्मण परिवारों के विवाह की कहानी
फिल्म का नाम 'बागपत का दूल्हा' रखने की मुख्य वजह करन अपने दोस्त संदीप को बताते हैं। बकौल करन मेरा दोस्त संदीप मेरठ से है। हम 10 सालों से साथ काम कर रहे हैं। संदीप की भाषा मुझे बहुत लुभाती है। 
 

विज्ञापन
Bollywood Breaking: Baghpat ka dulha now coming to cheer you After shahrukh khan 'Baua'
karan kashyap

उन्होंने बताया कि लंबे समय से सोच रहा था कि इस भाषा को किसी मूवी में इस्तेमाल करुं। फिर मेरे पास ये कहानी आई। यह दो ब्राह्मण परिवारों की कहानी है। परिवार अपनी मर्जी से लड़के की शादी कराने के लिए लड़की देखते है, लड़का शादी से इंकार कर देता है। बाद में लड़का-लड़की करीब आते हैं और शादी करते हैं। इसी से कहानी आगे बढ़ती है।  


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed