फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीला ड्रम कांड: 'बड़ी बेटी से मिलवा दो', मुस्कान की मांग, जेल अधीक्षक की ये सलाह; सौरभ की मां का भी आया बयान

Wed, 14 Oct 2026 11:54 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 14 Oct 2026 11:54 AM IST
सार

मेरठ जेल में बंद पति की हत्या की दोषी मुस्कान ने बड़ी बेटी से मिलने की गुहार लगाई है। मुस्कान की मांग पर  वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सलाह दी है कि वह अपने परिजनों के नाम चिट्ठी लिखे। वहीं, फैसले से पहले सौरभ की मां भी बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन
Blue Drum case Verdict today Let me meet my eldest daughter Jail Superintendent advice to Muskan request
meerut murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेरठ जिला न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने से ठीक एक दिन पहले, अपने पति सौरभ की हत्या की दोषी मुस्कान ने अपनी सात वर्षीय बड़ी बेटी से मिलने की गुहार लगाई है। इस पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने मुस्कान से कहा है कि यदि उसके मायके वाले बच्ची को लेकर जेल आते हैं तो वह उसे मिलवा देंगे। 


इसके लिए उन्होंने मुस्कान को परिजनों के नाम चिट्ठी लिखने की सलाह दी है। मुस्कान की बड़ी बेटी फिलहाल अपनी ननिहाल में रहती है, जबकि उसकी छोटी बेटी जेल में उसके साथ ही रह रही है। 
Trending Videos
Blue Drum case Verdict today Let me meet my eldest daughter Jail Superintendent advice to Muskan request
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा कारणों से मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होंगे। सजा का समय नजदीक देखकर दोनों ने जेल में भरपेट भोजन करना भी छोड़ दिया है। 

 
Blue Drum case Verdict today Let me meet my eldest daughter Jail Superintendent advice to Muskan request
कोर्ट में दोषी सुनाने के बाद कोर्ट से बाहर आकर मीडिया को जानकारी देती मृतक सौरभ की मां व साथ में भाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जैसे मेरे बेटे को काटा, वैसी ही मिले सजा - रो पड़ीं सौरभ की मां
सौरभ की मां रेनू देवी ने कहा कि मुस्कान और साहिल ने उनके बेटे की बेरहमी से हत्या की है, इसलिए दोनों को फांसी मिलनी चाहिए। अगर उन्हें फांसी नहीं होती तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Blue Drum case Verdict today Let me meet my eldest daughter Jail Superintendent advice to Muskan request
कोर्ट से बाहर आकर मीडिया को जानकारी देती मृतक सौरभ की मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही मुस्कान ने सौरभ पर अलग रहने का दबाव बनाया और वह किराए के मकान में रहने लगी थी। सौरभ के भाई बबलू ने कहा कि सजा का एलान होने के बाद वे शासन से दोनों दोषियों को मेरठ से दूर प्रदेश के अलग-अलग जिलों की जेलों में शिफ्ट करने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
Blue Drum case Verdict today Let me meet my eldest daughter Jail Superintendent advice to Muskan request
मुस्कान और साहिल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीला ड्रम कांड : साहिल-मुस्कान को आज मिलेगी गुनाहों की सजा
मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आज उनके गुनाहों की सजा मिलेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी करार दिया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed