नीले ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान ने सोमवार शाम मेरठ मेडिकल कॉलेज में बेटी को जन्म दिया। सामान्य प्रसव हुआ और बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। जन्म के बाद बच्ची का नाम 'राधा' रखा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि न तो मुस्कान का परिवार और न ही सौरभ का परिवार अस्पताल पहुंचा। डिलीवरी के बाद बच्ची को मुस्कान के साथ फिर जेल भेजा गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुसार, गर्भवती पाए जाने के बाद से ही मेडिकल टीम उसकी निगरानी कर रही थी और विशेष डाइट दी जा रही थी।
नीला ड्रम केस: जेल में नशा छोड़ा-धार्मिक हो गई मुस्कान, बेटी को देखते ही कहा-'राधा', बेटा होता तो रखती ये नाम?
मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में जेल में बंद मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम ‘राधा’ रखा गया। फिलहाल बच्ची मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी। वहीं मुस्कान ने पहले ही बच्ची का नाम सोच लिया था। इसकी वजह भी सामने आई है।
जेल में बदल गई मुस्कान-नशा छोड़ा, धार्मिक हुई, रोज पढ़ती थी सुंदरकांड
जेल में मुस्कान और साहिल को अलग बैरकों में रखा गया था। दोनों ड्रग्स के आदी थे, लेकिन जेल प्रशासन ने दोनों का नशा छुड़वाया।दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि मुस्कान गर्भावस्था के दौरान काफी धार्मिक हो गई। वह रोज सुंदरकांड का पाठ करती, कीर्तन में हिस्सा लेती और टीवी पर प्रवचन देखती थी।
मुस्कान ने साथी कैदियों से कहा था कि वह अपना बच्चा 'कन्हैया और राधा' जैसा बनाना चाहती है। इस दौरान उसने कहा था कि यदि उसका बेटा होगा तो उसका नाम कान्हा रखेगी और यदि बेटी हुई तो उसका नाम राधा रखेगी। अब जब सोमवार शाम को उसने बेटी को जन्म दिया तो बेटी को गोद में पाते ही मुस्कान ने उसका नाम राधा पुकारा।
यह भी पढ़ें: हर्ष फायरिंग में मौत: हंसती-मुस्कुराती बरात देख रही थी अक्सा, अचानक पेट में आकर लगी गोली, कुछ ही देर में मौत
सौरभ के भाई बॉबी ने कहा कि 'हम बच्ची को तभी अपनाएंगे जब डीएनए सौरभ से मैच होगा। सिर्फ एक प्रतिशत संभावना है कि वह सौरभ की बेटी हो। उन्होंने कहा कि यदि डीएनए नहीं मिला तो बच्ची को वे नहीं रखेंगे।
जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया बच्ची पर पहला अधिकार मां मुस्कान का है।दावा हुआ तो अदालत के आदेश पर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। जेल के नियमों के अनुसार बच्ची पांच से छह वर्ष तक मां के साथ जेल में रह सकती है। इसके बाद मां की इच्छानुसार नारी निकेतन या परिजनों को नियमानुसार बच्ची को सौंपा जा सकता है।
मुस्कान ने 24 नवंबर को बेटी को जन्म दिया, उसी दिन सौरभ का जन्मदिन भी था। नवजात मुस्कान की दूसरी बेटी है। पहली बेटी पीहू अपने नाना–नानी के पास रह रही है।