फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीला ड्रम: सौरभ के जन्मदिन पर मुस्कान बनी मां-बेटी का नाम रखा 'राधा', ससुराल वालों ने उठाई DNA टेस्ट की मांग

Tue, 25 Nov 2025 06:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 25 Nov 2025 06:09 PM IST
सार

Meerut Saurabh Murder Case:  मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने पति सौरभ के जन्मदिन पर बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राधा रखा गया है। सौरभ के परिजनों ने बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Saurabh Murder Case Twist: Muskan Gives Birth to Baby Girl, names Radh’, In-laws Demand DNA Test
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में नीले ड्रम मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। पति का शव नीले ड्रम में ठिकाने लगाने वाली मुस्कान ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। बच्ची मुस्कान के साथ जेल में ही रहेगी। वहीं मुस्कान या सौरभ के घर से कोई उसे देखने अस्पताल नहीं आया। बताया गया कि बच्ची का नाम राधा रखा गया है। हालांकि मुस्कान के माता पिता भी उसे देखने अस्पताल नहीं पहुंचे।



बहुचर्चित नीले ड्रम वाले सौरभ हत्याकांड के आरोप में मुस्कान मेरठ जिला जेल में बंद है। मुस्कान ने सोमवार शाम को बेटी को जन्म दिया। जेल की बैरक में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सामान्य डिलीवरी कराई गई। चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया है।

यह भी पढ़ें: हर्ष फायरिंग में मौत: हंसती-मुस्कुराती बरात देख रही थी अक्सा, अचानक पेट में आकर लगी गोली, कुछ ही देर में मौत

Saurabh Murder Case Twist: Muskan Gives Birth to Baby Girl, names Radh’, In-laws Demand DNA Test
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

गिरफ्तारी के समय से गर्भवती थी मुस्कान
पति सौरभ की हत्या के बाद शव को नीले ड्रम में ठिकाने लगाने को लेकर देश भर में सुर्खियों में मुस्कान गिरफ्तारी के समय से ही गर्भवती बताई जा रही थी। पति की हत्या के मामले में उसे बीते 19 मार्च को जेल भेजा गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक उस समय जेल में उसकी तबीयत खराब होने पर जब अल्ट्रासाउंड कराया गया था तभी उसके गर्भवती होने का पता चला था। इसके बाद उसका जेल में ही विशेष ध्यान रखा जा रहा था। उसको गर्भवती महिलाओं की ही तरह डाइट दी जा रही थी।

Saurabh Murder Case Twist: Muskan Gives Birth to Baby Girl, names Radh’, In-laws Demand DNA Test
सौरभ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सामान्य प्रसव के तहत मुस्कान ने बेटी को दिया जन्म: डॉ वीरेश राज शर्मा
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा के अनुसार सोमवार सुबह मुस्कान को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। वहां महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शकुन की देखरेख में मुस्कान को रखा गया। डॉक्टरों का प्रयास था कि उसकी सामान्य डिलीवरी हो। 

शाम को मुस्कान ने सामान्य प्रसव के तहत बेटी को जन्म दिया। इससे पहले मेडिकल में जेल कर्मचारी तैनात रहे। इस दौरान किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया गया। मीडिया से भी मुस्कान को दूर रखा गया। किसी को भी जच्चा-बच्चा वार्ड की ओर जाने नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saurabh Murder Case Twist: Muskan Gives Birth to Baby Girl, names Radh’, In-laws Demand DNA Test
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला

मायके वाले अस्पताल पहुंचे न ही ससुराल वाले देखने आए
जेल प्रशासन की ओर से मुस्कान को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने की जानकारी उसके परिजनों को दी गई, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं गया। मुस्कान के माता-पिता, भाइयों ने भी उससे दूरी बनाए रखी। सौरभ के परिवार से भी कोई मेडिकल कॉलेज में मुस्कान और उसकी नवजात पुत्री को देखने को नहीं गया।

विज्ञापन
Saurabh Murder Case Twist: Muskan Gives Birth to Baby Girl, names Radh’, In-laws Demand DNA Test
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के जन्मदिन पर मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, पहले भी है एक बेटी
मुस्कान ने पति सौरभ के जन्मदिन पर ही बेटी को जन्म दिया है। परिजनों के अनुसार सौरभ की जन्मतिथि 24 नवंबर 1994 थी। वह इस साल 31 वर्ष का होता। यह इत्तेफाक है कि सौरभ के जन्मदिन पर ही मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया है। यह उसकी दूसरी बेटी है। पहली बेटी पीहू है, जो अपने नाना-नानी के पास रह रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed