फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tractor Parade: तस्वीरों में BKU का चक्का जाम, किसानों के कब्जे में वेस्ट यूपी के हाईवे, जाम से जूझे लोग

Mon, 26 Feb 2024 12:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Feb 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
BKU Tractor Parade:Chakka jam in pictures, farmers occupy the highway in West UP
भाकियू का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में आज हाईवे पर ट्रैक्टर श्रृंखला बनाई जा रही है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि दिल्ली जाने वाले रास्तों पर आज ट्रैक्टर खड़े कर किसान अपना हक मांग रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से किसान ट्रैक्टर लेकर खड़े किए गए हैं। एक तरफ से वाहन चल रहे हैं। 

 

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर श्रृंखला में शामिल होने के लिए रामपुर तिराहा पहुंचे हैं। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, किसानों के हाईवे जाम से दिल्ली मेरठ हाईवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जगह-जगह जाम लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें कि पिछले चार घंटे से हाईवे किसानों के कब्जे में है।

BKU Tractor Parade:Chakka jam in pictures, farmers occupy the highway in West UP
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala

किसान सुबह 11 बजे हाईवे पर पहुंचे हैं और शाम चार बजे तक वापस चले जाएंगे। किसानों का कहना है कि सरकार ने गांव, गरीब, मजदूरों के खिलाफ गलत फैसले दिए हैं। यूपी पुलिस के अभ्यर्थियों का ताजा उदाहरण सबके सामने हैं। अग्निवीर भर्ती का विरोध है। ड्राइवरों के खिलाफ लाया गया फैसला गलत है।

BKU Tractor Parade:Chakka jam in pictures, farmers occupy the highway in West UP
ट्रैक्टर श्रृंखला, भाकियू की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर श्रृंखला के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। हाईवे के सभी थानों की पुलिस को सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए आदेश किए गए हैं। वहीं किसानों ने अपने ट्रैक्टर हाईवे पर लाकर खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU Tractor Parade:Chakka jam in pictures, farmers occupy the highway in West UP
ट्रैक्टर लेकर मेरठ दिल्ली हाईवे पर पहुंचे किसान - फोटो : Amar Ujala

मेरठ में किसानों ने एनएच-58 पर अपने ट्रैक्टर पार्क कर दिए हैं। किसान यहां पुतला जलाने और विरोध प्रदर्शन करने के बाद वापस लौट जाएंगे। 

कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे- 58 पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एमएसपी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने ट्रैक्टर लगाकर हाईवे को बंद कर दिया। किसानों द्वारा हाईवे पर कब्जे के दौरान भीषण जाम की स्थिति बन गई। जाम के दौरान जिलाध्यक्ष व सीओ दौराला के बीच नोकझोंक भी हो गई।

विज्ञापन
BKU Tractor Parade:Chakka jam in pictures, farmers occupy the highway in West UP
किसानों की ट्रैक्टर परेड - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में जहां कई किसानों नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर है, तो वहीं पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाने को लेकर किसान कार्यकर्ताओं से बातचीत कर यातायात को बाधित न करने की अपील की।

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा व पंजाब के किसान एमएसपी की मांग को लेकर काफी दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकरियों ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भर में हाईवे जाम किया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed