फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BKU Protest: किसानों ने किया प्रदर्शन, कृषि नीति की प्रतियां फूंकी, जमकर नारेबाजी, पुलिस से धक्का-मुक्की

Mon, 13 Jan 2025 04:50 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 13 Jan 2025 04:50 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कृषि नीतियों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया।

विज्ञापन
BKU Protest: Farmers demonstrated, burnt copies of the agriculture bill, scuffled with the police
वेस्ट यूपी में भाकियू का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने सोमवार को मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तहसील व कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कृषि नीति की प्रतियां जलाईं। किसानों को कहना है कि सरकार किसान विरोधी रवैया अपना रही है। जगह-जगह प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। इस दाैरान किसानों की पुलिस से नोकझों व धक्कामुक्की भी हुई। मेरठ में सरधना, मवाना और सदर तहसील में भाकियू कार्यकर्ता और किसानों ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।

BKU Protest: Farmers demonstrated, burnt copies of the agriculture bill, scuffled with the police
बागपत में प्रति जलाते किसान - फोटो : अमर उजाला

बागपत तहसील में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि नीति की प्रतियां जलाकर नारेबाजी की। भाकियू के जिला प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने बताया कि सरकार किसानों को फसलों का सही दाम दे, एमएसपी कि गारंटी, गन्ना का उचित भाव दे, किसानों कि जो बीमा फसली योजना हैं बीमा कंपनी उसका किसानों को समय पर पैसा दे। इस दाैरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

BKU Protest: Farmers demonstrated, burnt copies of the agriculture bill, scuffled with the police
बिजनाैर में प्रति जलाते किसान - फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तहसील में प्रदर्शन कर सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कृषि नीति की प्रतियां फूंकीं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत  के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव दिनेश कुमार, जिला सचिव मदन सिंह, महेंद्र सिंह, ऋषि पाल के नेतृत्व में किसानों ने तहसील पहुंचकर धरना दिया।

प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कृषि बिल का विरोध किया। सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी किसानों ने कृषि नीति की प्रतियां फूंकीं। मौके पर तैनात पुलिस ने किसानों को प्रतियां फूंकने से रोका लेकिन किसानों ने जबरन प्रतियों को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU Protest: Farmers demonstrated, burnt copies of the agriculture bill, scuffled with the police
मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

भाकियू ने जताई कृषि नीति की प्रतियां
मुजफ्फरनगर में भाकियू टिकैत ने जिले खतौली, जानसठ, सदर और बुढ़ाना तहसील में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं की है। एमएसपी लागू होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि कृषि नीति की प्रतियां जलाई गई है। किसान इस तरह की नीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
BKU Protest: Farmers demonstrated, burnt copies of the agriculture bill, scuffled with the police
शामली में किसान - फोटो : अमर उजाला

जिले की तीनों तहसील पर नई कृषि नीति की प्रतियां फूंकी, प्रदर्शन
शामली जिले की तीनों तहसील शामली कैराना और ऊन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने नई कृषि नीति के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान नई कृषि नीति की प्रतियां फूंकी गईं। इस दौरान किसानों ने कहा कि नई कृषि नीति का क्या लाभ है जबकि अभी तक गन्ने का भाव भी घोषित नहीं किया गया। 

ऊन में नई कृषि नीति के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर नई कृषि नीति की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed