फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा पिटाई मामला: पुलिस से भिड़े भाजपाई, 4 घंटे तक आक्रोश व पथराव, देखें तस्वीरें

Sun, 21 Oct 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 21 Oct 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
BJP supporters fights with meerut police after Councillor thrashes a Sub-Inspector in hotel
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में कंकरखेड़ा बाईपास स्थित होटल ब्लैक पेपर में शुक्रवार रात मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार की पिटाई करने और महिला से अभद्रता के आरोप में होटल मालिक मनीष पंवार को पुलिस ने देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। इसकी सूचना लगते ही शनिवार सुबह स्थानीय व्यापारियों, भाजपाइयों और भीड़ ने थाना कंकरखेड़ा घेर लिया। करीब चार घंटे तक पुलिस से खूब खींचतान हुई। लेकिन पुलिस के आगे भाजपाइयों की एक न चली। सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस नामजद आरोपी मनीष को कोर्ट ले गई। देखें आक्रोश और पुलिस से झड़प की ये तस्वीरें:-

BJP supporters fights with meerut police after Councillor thrashes a Sub-Inspector in hotel
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

होटल में परतापुर थाने के मोहिउद्दीनपुर चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह पंवार कंकरखेड़ा की एक महिला के साथ शुक्रवार रात खाना खाने गए थे। खाने में देरी को लेकर महिला का वेटर से विवाद हो गया था। वहां पहुंचे होटल मालिक मनीष की महिला और दरोगा से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसके बाद विवाद हो गया था। होटल मालिक ने दरोगा को एक के बाद एक पांच थप्पड़ लगा दिए थे, जिसके बाद दरोगा जमीन पर जा गिरा था। इस पूरे प्रकरण की वीडियो वायरल हो गई। 

BJP supporters fights with meerut police after Councillor thrashes a Sub-Inspector in hotel
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

होटल मालिक मनीष की गिरफ्तारी का पता चलने पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल सहित काफी संख्या में भाजपाई व व्यापारी वर्ग के नेता व कार्यकर्ता शनिवार सुबह थाने पहुंच गए। पार्षद के खिलाफ हुई कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए लोगों ने कड़ा विरोध किया। कंकरखेड़ा थाने में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, हंगामा प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की गई। सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ पंकज सिंह वहां पहुंचे तो उनके साथ तीखी झड़प हुई। भीड़ ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। गिरफ्तार आरोपी पार्षद को पुलिस की गाड़ी से खींचने का प्रयास किया गया। कुछ लोग पुलिस की गाड़ी के सामने लेट गए। गाड़ी रोकने के लिए पत्थर फेंके गए। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से गाड़ी निकाली तो पीछा कर गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP supporters fights with meerut police after Councillor thrashes a Sub-Inspector in hotel
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

इस पूरे प्रकरण में आरोपी होटल मालिक भाजपा पार्षद मनीष पंवार के खिलाफ कार्रवाई को पार्षद समर्थकों और भाजपाइयों ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर रोष जताया है। पार्षद के समर्थकों ने तहरीर देते हुए आरोपी दरोगा व परतापुर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता व उपाध्यक्ष नीरज मित्तल सहित दर्जनों लोगों ने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए दरोगा सुखपाल पंवार व परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने एसपी सिटी के सामने आरोप लगाया कि होटल में दरोगा ने पार्षद पर अपनी पिस्टल से गोली चलाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर परतापुर ने कंकरखेड़ा थाने की हवालात में बंद मनीष को बुरी तरह से पीटा। इन पर भी गंभीर धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए।  

विज्ञापन

सिर्फ पोस्टरों में साथ दिखाई देते हैं विधायक  

BJP supporters fights with meerut police after Councillor thrashes a Sub-Inspector in hotel
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
भाजपाइयों का आरोप है कि पार्षद की गिरफ्तारी के विरोध में थाने पर चार घंटे तक बखेड़ा हुआ। लेकिन छोटे छोटे विवादों व कार्यक्रमों में पार्षद व उसके समर्थकों के साथ पहुंचने वाले कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल कहीं नजर नहीं आए। उनके अलावा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी नहीं पहुंचे। जिसे लेकर भाजपाइयों में नाराजगी और रोष दिखाई दिया। जबकि मनीष पंवार को पार्षद का चुनाव लड़ाने वाले विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ही थे। जिन्होंने रात दिन प्रचार करके उसके लिए वोट भी मांगे थे। टिकट किसी दूसरे का होना था। लेकिन विधायक की सिफारिश पर टिकट भी मनीष को दिया गया। मात्र दो वोट से मनीष चुनाव जीता था। इस दौरान कई भाजपाइयों ने मौके पर ही कहा कि विधायक जी नहीं आए। वे सिर्फ पोस्टरों में साथ ही दिखाई देते हैं। अभी हाल ही में मनीष ने लोगों को नवरात्रि व दशहरा पर्व की शुभकामना देने के लिए शिव चौक पर फ्लैक्स लगवाया है। जिसमें साथ में विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल का बड़ा फोटो लगा है।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed