जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने की घोषणा होते ही मुजफ्फरनगर शहर में होली और दिवाली एक साथ मनाई गई। भाजपा, हिंदूवादी संगठनों के अलावा कई अन्य संगठनों ने शिव चौक पर जमकर गुलाल उड़ाया और आतिशबाजी की। यहां देश भक्ति के नारे गूंजे। सभी ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी को जाहिर किया। नगर में हर तरफ उत्सव जैसा माहौल नजर आया। इस दौरान लोग अनुच्छेद 370 समाप्त होने की घोषणा सुनने और राज्यसभा की कार्रवाई देखने के लिए टीवी से चिपके रहे।
2 of 7
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जैसे ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 खत्म होने का प्रस्ताव पेश किया तो लोग टीवी से चिपक गए। कश्मीर को लेकर हर गतिविधि पर उन्होंने नजर रखी।
3 of 7
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। शिव चौक पर भाजपा विधायक कपिल देव अग्रवाल, सुनील सिंघल, नरेंद्र चौधरी, सुनील दर्शन, वैभव त्यागी, कुश पुरी, विपुल भटनागर, संजय सक्सेना, रोहित जैन, रोहिताश पाल आदि ने गुलाल से जमकर होली खेली। सभी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर को सही मायने में आजादी दिलाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
4 of 7
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सरिता वर्मा के नेतृत्व में शिव चौक पर जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। भारत माता की जय के नारों के साथ सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, पंकज शास्त्री, संजीव मलिक, अनिरुद्ध शर्मा, अमित भारद्वाज, प्रमोद वर्मा, सचिन वर्मा, अरुण वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अजीत वाल्मीकि, अशोक त्यागी आदि मौजूद रहे।
5 of 7
जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
एसडी कॉलेज न्यू मार्केट एसोसिएशन ऊपरी मंजिल की बैठक में कश्मीर के मसले पर केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना की। प्रचार सचिव अजय गर्ग ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति जन-जन की आस्था, भावना एवं विश्वास की जीत है। बैठक में अनिल कुमार, तिलकराज, राकेश, सुदर्शन खरबंदा, मनीष जैन, अशोक साहनी आदि मौजूद रहे।