फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाइक बोट घोटाला: मर्सिडीज समेत बरामद हुई ये लग्जरी गाड़ी, अब खुलेंगे और बड़े राज, तस्वीरें

Thu, 18 Mar 2021 06:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Mar 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Bike Boat Scam: EOW has recovered a Fortuner and a Mercedes car from Lucknow
लग्जरी गाड़ी बरामद। - फोटो : अमर उजाला

ईओडब्ल्यू ने बाइक बोट घोटाले के आरोपी बीएन तिवारी की निशानदेही पर लखनऊ से एक फॉर्च्यूनर और एक मर्सिडीज गाड़ी बरामद की है। तिवारी बाइक बोट कंपनी के डायरेक्टर थे, उसके दोनों बेटे भी कंपनी से जुड़े हुए थे। मुख्य आरोपी संजय भाटी की पत्नी दीप्ति और कंपनी के प्रमोटर भूदेव सिंह के घर की कुर्की हो चुकी है।

Bike Boat Scam: EOW has recovered a Fortuner and a Mercedes car from Lucknow
लग्जरी कार बरामद। - फोटो : अमर उजाला

एएसपी ईओडब्ल्यू राम सुरेश यादव ने बताया कि 25 फरवरी को बाइक बोट घोटाले के डायरेक्टर विवेक खंड, गोमतीनगर लखनऊ निवासी बीएन तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नौ मार्च को आरोपी को ईओडब्ल्यू ने रिमांड पर लेकर जानकारियां जुटाई।

Bike Boat Scam: EOW has recovered a Fortuner and a Mercedes car from Lucknow
कार बरामद। - फोटो : अमर उजाला

वहीं आरोपी की निशानदेही पर चार दिन पहले एक जैगवार, एक फॉर्च्यूनर लखनऊ से और नोएडा के चीती गांव से एनर्जी प्लांट की मशीन बरामद की गई थी। मंगलवार रात में ईओडब्ल्यू ने तिवारी की निशानदेही पर लखनऊ से फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज बरामद कर ली है। एएसपी ने बताया कि बाइक बोट के मामले में कार्रवाई चल रही है। तिवारी के दोनों बेटों की भी पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Boat Scam: EOW has recovered a Fortuner and a Mercedes car from Lucknow
लग्जरी गाड़ी बरामद। - फोटो : अमर उजाला

पारा थाने में खड़ी की गाड़ी, प्रवर्तन निदेशालय को दी जानकारी
डीजी ईओडब्ल्यू डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि बाइकबोट घोटाले के मास्टरमाइंड बद्री नाथ तिवारी के कब्जे से पहले भी एक जैगवार और एसयूवी (फॉर्च्युनर) बरामद की थी।  बुधवार को बरामद की गई दोनों गाड़ियों को पारा थाने में खड़ा कराया गया है। मामले की जांच कर रही ईओडब्ल्यू की मेरठ यूनिट आगे की कार्रवाई करेगी। तिवारी केपास से बरामद की गई करोड़ों की संपत्ति के बारे में प्रवर्तन निदेशालय को भी सूचना दे दी है। ईओडब्ल्यू की ओर से बीएन तिवारी की अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को अटैच करने का अनुरोध किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय इससे पहले बाइकबोट घोटाले में ही संजय भाटी की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।

विज्ञापन
Bike Boat Scam: EOW has recovered a Fortuner and a Mercedes car from Lucknow
लग्जरी कार बरामद की गई। - फोटो : अमर उजाला

संजय भाटी की जमानत याचिका खारिज
अरबों रुपये की ठगी करने के आरोपी संजय भाटी की जमानत याचिका न्यायालय ने खारिज कर दी है। थाना सासनी में प्रदीप कुमार सिंह ने गर्वित इनोवेटिव लिमिटेड के सीएमडी संजय भाटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसने कहा था कंपनी ने एक विज्ञापन देकर बाइक बोट टैक्सी स्कीम लगवाने की शुरुआत की थी। बाइक टैक्सी लगवाने के नाम पर साल भर में रकम दोगुनी करने का लालच दिया था। प्रदीप ने थाना सासनी में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। संजय भाटी की ओर से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-3 में दायर किया गया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद संजय भाटी निवासी चीती गौतमबुद्ध नगर की जमानत खारिज कर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed