फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छापेमारी में चरस, अफीम और गांजा देख उड़े अधिकारियों के होश, तस्वीरें

Wed, 06 Dec 2017 11:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 06 Dec 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Raid was officer shocked of Charas Opium Ganja see photos
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के इस गांव से अवैध शराब, चरस, अफीम और गांजा सप्लाई होता है। छापेमारी के दौरान घर-घर माल देख पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। पुलिस के आला अफसरों को इसकी जानकारी मिल रही थी। इसके चलते एसपी सिटी ने कंकरखेड़ा पुलिस और आरएएफ के साथ छापा मारा। यहां पर अधिकतर घरों से शराब एवं बड़ी संख्या में गांजे की पुड़िया मिलीं।

Raid was officer shocked of Charas Opium Ganja see photos
महिला से बहस करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने कई युवकों एवं एक महिला को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने फाजलपुर में भी कई घरों में छापेमारी की। हालांकि वहां कुछ नहीं मिला।

पढ़ें : मेरठ में 'बाबरी मस्जिद' के विवादित पोस्टर से माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Raid was officer shocked of Charas Opium Ganja see photos
पुलिस की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

रोहटा रोड स्थित जवाहरनगर की मद्रासी बस्ती नशे के अवैध धंधे को लेकर चर्चा में है। यहां पर कुछ लोग शाम को ठेलों पर शराब और नशे की पुड़िया खुलेआम बेचते हैं। स्थानीय लोग काफी समय से इसकी शिकायत कर रहे थे। यहां पर कई लोगों की इस शराब के पीने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद कंकरखेड़ा पुलिस इस अवैध धंधे को बंद कराने में विफल रही। एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने सोमवार को भारी पुलिस बल एवं आरएएफ के साथ मद्रासी बस्ती में छापेमारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raid was officer shocked of Charas Opium Ganja see photos
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस फोर्स देख स्थानीय लोगों में खलबली मच गई। वे घरों में ताले लगाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने घरों के दरवाजे तोड़कर छापेमारी की। यहां से अवैध शराब और गांजे की पुड़िया बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस भोला रोड स्थित घरों पर पहुंची। वहां भी गृह स्वामी ताला लगाकर फरार हो चुके थे। पुलिस ने सीमेंट की चादरों की छत तोड़कर छापेमारी की। यहां पर पुलिस ने बड़ी संख्या में चरस, अफीम एवं गांजा की पुड़िया बरामद कीं।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर को फटकारा 

Raid was officer shocked of Charas Opium Ganja see photos
पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

छापेमारी के दौरान कई घरों पर ताला लगा मिलने पर एसपी सिटी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कार्रवाई की सूचना लीक करने की बात भी कही। लोगों से पूछताछ करने पर पता चलता कि आरोपी घर से अभी भागा है। कई घरों में ऐसा मिलने पर एसपी सिटी बोले कि आखिर आरोपियों को सूचना कौन दे रहा है। जरूर कोई पुलिसकर्मी आरोपियों का सहयोग कर रहा है। एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों के तंत्र की भी जांच कराई जाएगी। यदि पुलिस की भूमिका मिली तो कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed