फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर ने करवाचौथ पर शेयर की सेल्फी, लाल साड़ी में दिखीं बला की खूबसूरत

Sun, 28 Oct 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 28 Oct 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar Kumar wife Nupur nagar shares selfie on Karava Chauth meerut
मेरठ न्यूज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और मेरठ के रहने वाले भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपूर ने अपना पहला करवाचौथ मनाया। इस त्योहार पर नुपूर लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। भुवी ने पेशे से इंजीनियर और अपनी बचपन की दोस्त नुपूर नागर से पिछले साल नवम्बर में शादी की थी। आइए देखते हैं नुपूर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें :-


 
Bhubaneswar Kumar wife Nupur nagar shares selfie on Karava Chauth meerut
meerut news
भुवनेश्वर की पत्नी ने अपने पहले करवाचौथ पर भुवी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में वह लाल रंग की साड़ी में काफी क्यूट नजर आ रही हैं। इस मौके पर भुवनेश्वर भी उनके साथ दिखे। दोनों ने अपनी सेल्फी अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर शेयर की। भुवनेश्वर कुमार और नूपुर का पहला करवाचौथ पुणे में मना। वेस्टइंडीज के साथ चल रही वनडे सीरीज के चलते भुवी पुणे में हैं।

 
Bhubaneswar Kumar wife Nupur nagar shares selfie on Karava Chauth meerut
मेरठ न्यूज
नूपुर भी भुवी के साथ पुणे में ही हैं। भुवनेश्वर के पिता किरनपाल ने बताया त्योहार के दौरान बच्चों का घर से दूर होना खलता तो है, लेकिन देश की ओर से खेलना ये गर्व की बात है। वहीं पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी पत्नी सपना चौधरी के साथ मुल्तान नगर स्थित आवास में करवाचौथ का त्योहार मनाया। गौरतलब है कि नुपूर और भुवी बचपन के दोस्त हैं। भुवनेश्वर कुमार ने मई 2017 को एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी जिसमें पिक्चर को क्रॉप किय गया था। इस फोटो के बाद उनके फैन्स ने उनसे सवाल किए थे कि उनके सामने आखिर कौन है। हालांकि इस फोटो के कैप्शन में लिखा था डिनर डेट, पूरी पिक्चर जल्द ही पोस्ट करुंगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhubaneswar Kumar wife Nupur nagar shares selfie on Karava Chauth meerut
meerut news
भुवनेश्वर को उस दौरान एक मिस्ट्री गर्ल के साथ भी स्पॉट किया गया था जिसके बाद चर्चा का बाजार काफी गर्म रहा। आखिरकार कुछ ही दिन बाद इंस्टाग्राम पर पूरी फोटो डाली तो ये कयास लगाए जाने लगे थे कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसके कुछ ही दिन बाद खबरें आईं कि दोनों 23 नवंबर 2017 को शादी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Bhubaneswar Kumar wife Nupur nagar shares selfie on Karava Chauth meerut
मेरठ न्यूज
नुपूर मेरठ के गंगानगर की रहने वाली हैं। हालांकि वह भुवनेश्वर की पड़ोसी भी हैं लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से हुई है। इसके बाद उन्होंने मेरठ की जेपी एकेडमी से पढ़ाई की है और फिर नोएडा से बीटैक किया। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में ग्रेटर नोएडा में काम करती हैं। दोनों की शादी के बाद उनका परिवार भी ग्रेटर नोएडा ही शिफ्ट हो गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed