फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: मेरठ का हॉन्टेड हाउस, जहां हिम्मत वालों के भी छूट जाते हैं पसीने, सालों से पड़ा है वीरान

Sat, 06 Aug 2022 01:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Aug 2022 01:31 PM IST
विज्ञापन
Bhoot bangla meerut, haunted house of meerut is included in top ten horror place in india
Bhoot Bangla Meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ का कैंट एरिया, यहां माल रोड से तकरीबन आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जगह शाम के सन्नाटे की तो बात छोड़िए, दिन में भी कोई जाने की यहां हिम्मत नहीं जुटा पाता। यदि हिम्मत करके कोई यहां जाता भी है तो इस बंगले के अंदर पहुंचकर उसके पसीने छूट जाते हैं।



सुनने और पढ़ने में भले ही आश्चर्य लगे, लेकिन यह हकीकत है कि यह सैकड़ों वर्ष पुराना बंगला है, जो अब एक खंडहर में तब्दील हो चुका है। यहां कई बार कुछ पैरानाॅर्मल गतिविधियों के होने की बात भी सामने आई है। शाम का सन्नाटा तो दूर, दिन में भी इस भूत बंगले को देखकर डर लगता है। यह बंगला देश के दस भूत बंगलों में शुमार है। मेरठ प्रशासन ने इस बंगले के अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है। लेकिन प्रशासन से अनुमति लेकर इस स्थान को देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: UP:मां ने बच्ची को कोख में नौ माह पाला, बेदर्द व्यवस्था ने ली मासूम की जान, भावुक कर देगी गर्भवती की आपबीती

Bhoot bangla meerut, haunted house of meerut is included in top ten horror place in india
Bhoot Bangla Meerut - फोटो : अमर उजाला

मेरठ छावनी से माल रोड पर करीब कुछ दूरी पर मौजूद एक खंडहर, जिसे अब लोग भूत बंगले के नाम से ज्यादा जानते हैं। आजादी से पहले तक इस बंगले में सब एरिया का मुख्यालय था। लेकिन उसके बाद सब एरिया मुख्यालय सरधना रोड पर चला गया और धीरे-धीरे ये बंगला खंडहर में तब्दील होता गया। 70 साल बाद आज यह बंगला 'भूत बंगला' के नाम से ही पहचाना जाने लगा है।
यह भी पढ़ें: UP: बैग की चाहत ने प्रियंका गोस्वामी को पहुंचाया बर्मिंघम, पैदल चाल में देश को दिलाया पदक

Bhoot bangla meerut, haunted house of meerut is included in top ten horror place in india
Bhoot Bangla Meerut - फोटो : अमर उजाला

इस जगह के आसपास सन्नाटा पसरा रहता है। साथ ही बंगले के अंदर भी मकड़ी के जाले, चमगादड़ और कबूतर ही दिखाई पड़ते हैं। बंगले के चारों तरफ लंबे-लंबे वृक्ष हैं तो झाड़ियां भी कम नहीं है। दीवारें टूटी हालत में है, लेकिन फर्श पक्का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhoot bangla meerut, haunted house of meerut is included in top ten horror place in india
Bhoot Bangla Meerut - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि कई साल पहले यहां कुछ युवा घूमने के लिए आए थे, जिन्हें यहां कुछ असाधारण गतिविधियों का अहसास हुआ, जिसके बाद से प्रशासन ने इस जगह लोगों के जाने पर रोक लगा दी। साथ ही बंगले के एक तरफ के गेट को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
Bhoot bangla meerut, haunted house of meerut is included in top ten horror place in india
Bhoot Bangla Meerut - फोटो : अमर उजाला
बंगले की भीतर अलग-अलग कमरों में ईंटें बिखरी हुई पड़ी हैं, तो सीढ़ियों की हालत भी ऐसी है जिन्हें देखकर चीख निकल जाए। कई सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त ईंटे खिसक जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed