फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रावण' बोला- मायावती मेरी बुआ, भाजपा को दिखाई आंखें, कह डाली ये 5 बड़ी बातें

Sat, 15 Sep 2018 09:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 15 Sep 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan of statement agianst of bjp, and said five things
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण ने अमर उजाला से खासचीत में कहा, बसपा सुप्रीमो मायावती मेरी बुआ हैं। वह उनका पूरा सम्मान करते हैं। व्यक्तिगत रूप से उनकी कोई लड़ाई नहीं है। बुआ ने लंबे संघर्ष के साथ समाज के लिए बहुत कुछ किया है। मैं अपना काम कर रहा हूं। वो अपना काम कर रही हैं। भीम आर्मी किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। यह देश सबका है। सब सम्मान और प्यार से रहकर सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाएं। भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बातें:-

Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan of statement agianst of bjp, and said five things
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

जब रावण से पूछा गया कि रासुका में अवधि से पहले योगी सरकार के रिहा कराने के फैसले को किस रुप में लेते हैं? तो मैं रावण ने जबाव दिया कि वजह कुछ नहीं कह सकता, क्योंकि उनकी दिली इच्छा हुई तो उठाकर बंद कर दिया था, उनकी इच्छा हुई छोड़ दिया। मैं तो सरकार का अंग नहीं हूं, आम आदमी हूं। जब आदमी तानाशाह हो जाता है तो उसका जो मन आता है करता है। एससी एसटी एक्ट पर पूरा सवर्ण समाज विरोधी हो गया तो भाजपा सरकार ने सोचा कि दलित को रिझाने के लिए चंद्रशेखर को रिहा कर दो। ताकि दलितों को गुमराह कर उनका वोट हासिल किया जा सके। सरकार ने सोचा कि रावण को नवंबर में तो बाहर आना ही है। ऐसे में अभी रिहा करके दलितों को रिझा लो। हो सकता है कि उन्हें बाहर लाकर फिर से फंसा दिया जाए। उनकी मंशा तो वो ही जाने।

Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan of statement agianst of bjp, and said five things
चंद्रशेखर उर्फ रावण

इसके बाद जब भीम आर्मी संगठन के बारे में पूछा गया कि यह अराजनैतिक रहेगी या फिर चुनाव लड़ेगी ? तो चंद्रशेखर ने जवाब कि भीम आर्मी पूरी तरह अराजनैतिक रहेगी। आगामी चुनाव में यदि मजबूत गठबंधन होता है तो भाजपा को हराने के लिए वह तत्पर खड़े रहेंगे। किसी भी सूरत में भाजपा को सत्ता में 2019 में वापसी नहीं करने देंगे। उनकी तो घर वापसी करा देंगे। भाजपा का मंत्रिमंडल और हमारे विश्वसनीय नेता मोदी जी बेचारे थक गए हैं। पांच साल बहुत काम किया है। उन्हें आराम की जरूरत है। नागरिक होने के चलते उनका दायित्व बनता है कि उन्हें आराम देने का काम करें। 5 साल आराम करें, फिर देख लेंगे दोबारा। भाजपा में दो मुंह वाले सांप ज्यादा हैं। ऐसी सत्ता पहली बार आई है, जिसने समाज को सबसे ज्यादा कमजोर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan of statement agianst of bjp, and said five things
चंद्रशेखर ऊर्फ रावण

वहीं रावण से पूछा गया कि सियासी गलियारों में आपके चुनाव लड़ने का शोर है। क्या चुनाव लड़ने का प्लान है ? तो रावण ने जवाब दिया कि चुनाव लड़ने की कोई तैयारी नहीं है। भीम आर्मी कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं करेगी। भीम आर्मी जल्द ही अपनी रणनीति तय कर सार्वजनिक करेगी। देश भर में मजबूत संगठन बनाने के साथ बहुजन समाज को जागरूक करने के लिए रैली और सभाएं आयोजित की जाएंगी। स्वर्गीय कांशीराम ने कहा कि वोट का अधिकार बिकने के लिए नहीं गुलामी से मुक्ति के लिए मिला है। बाबा साहेब ने भी संसद का रास्ता दिखाया है। बहुजन समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में संसद पहुंचाने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
Bhim Army chief Chandrashekhar Ravan of statement agianst of bjp, and said five things
चंद्रशेखर उर्फ रावण - फोटो : अमर उजाला

उनसे से पूछा गया कि बसपा से रिश्तों को लेकर भीम आर्मी का क्या नजरिया रहेगा ? जवाब में रावण ने कहा कि बसपा बहुजन समाज की पार्टी है। बसपा प्रमुख मायावती मेरी बुआ हैं। वह उनका पूरा सम्मान करते हैं। व्यक्तिगत रूप से उनकी कोई लड़ाई नहीं है। बुआ ने लंबे संघर्ष के साथ समाज के लिए बहुत कुछ किया है। मै अपना काम कर रहा हूं। वो अपना काम कर रही हैं। भीम आर्मी किसी जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। यह देश सबका है। सब सम्मान और प्यार से रहकर सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed