फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंद का पश्चिमी यूपी में मिला-जुला असर, खुले बाजार, कई नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

Tue, 08 Dec 2020 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Dec 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Bharat band today in india updates, farmers sangthan makes chakka jam in western up
भारत बंद - फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित भारत बंद के दौरान किसान संगठन आज मेरठ जिले में जगह-जगह हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जाम लगाएंगे। इसे लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हैं वहीं, जबरन बंद कराने अथवा गलत व्यवहार करने वालों से पुलिस को सख्ती से निपटने के आदेश हैं। मंगलवार सुबह से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारत बंद को लेकर हलचल शुरू हो गई।


मेरठ में किसान बंद के समर्थन आज सुबह ही सपा नेता पवन गुर्जर को उनके नूर नगर आवास से पुलिस ने गिरफ़्तार किया। शहर को नौ जोन में बांटा गया है। घंटाघर, बेगमपुल समेत कई स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात है। भारत बंद के समर्थन में किसानों ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे जाम किया, ट्रैक्टर-ट्रॉली से नेशनल हाइवे पर किया कब्जा, परतापुर इलाके में भी पूरी तरह जाम लगाया। इस बीच वाहनों की लगीं लम्बी-लंबी कतारें लग गईं, भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में जुटे, किसानों ने जाम खोलने से इंकार कर दिया।

 
Trending Videos
Bharat band today in india updates, farmers sangthan makes chakka jam in western up
बसपा जिलाध्यक्ष को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला

उधर सहारनपुर में भारत बंद को बसपा ने भी समर्थन किया तो मंगलवार सुबह ही पुलिस बसपा जिलाध्यक्ष के घर पहुंच गई और उनको नजरबन्द कर दिया। रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम को भी पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद किया। रालोद ने सहारनपुर में हकीकत नगर से घंटाघर तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

सहारनपुर शहर में जामा मस्जिद के पास लगने वाला सब्जी बाजार आम दिनों की तरह खुला वहीं शहीद गंज की तरफ मंगलवार को साप्ताहिक बाजार लगना भी शुरू हो गया। हकीकतनगर धरनास्थल खाली पड़ा रहा। रालोद का एक भी कार्यकर्ता यहां नहीं पहुंच पाया, जबकि यहीं से इकट्ठा होकर रालोद कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालते हुए घंटाघर पहुंचना था। शहर में बाजोरिया रोड पर बेहट से कांग्रेस विधायक नरेश सैनी अपने समर्थकों सहित घर से बाहर निकले तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घण्टाघर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने का एलान किया था।

Bharat band today in india updates, farmers sangthan makes chakka jam in western up
बिजनौर में खुले बाजार - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में बंद को अब तक कोई असर नहीं दिखाई दिया। रोजाना की तरह बाजार पूरी तरह खुला। नांगल सोती में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर किसानों के समर्थन में विरोध प्रकट किया। नगरों में दुकानदार दुकान के बाहर एकत्र हैं। विचार कर रहे हैं कि बाजार खोलें या बंद रखें।

नजीबाबाद, जलालाबाद और साहनपुर में भारत बंद का मिलाजुला असर रहा। कई क्षेत्रों में दुकानें खुलीं। उद्योग व्यापार फोरम के व्यापारियों ने भी दुकानें खोली, नहटौर नगर में कोई चक्का जाम नहीं करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में फुलसंदा, सदरूददीनगर, बालापुर, पुटठा में अपने अपने गांव के सामने रोड पर जाम लगाएंगे। नहटौर में आज साप्ताहिक बंदी है। कुछ दुकानें खुली हैं। अभी तक भारत बंद का कोई असर नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat band today in india updates, farmers sangthan makes chakka jam in western up
बागपत में सपा नेताओं से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रालोद नेताओं को किया नजरबंद
बागपत जिले में सुबह भारतबंद का मिला जुला असर देखने को मिला। देहात क्षेत्र के गौरीपुर मोड, सरूरपुर कलां, छपरौली क्षेत्र के बाजार बंद है। बागपत, बड़ौत और खेकड़ा में आधे बाजार बंद नजर आए, जबकि आधे खुले रहे। नगर में राष्ट्रवंदना चौक, बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी पर पुलिस तैनात की गई है।

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना को उनके घर पर नजर बंद कर दिया गया है। बड़ौत में रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी, डॉ अजय तोमर को भी उनके घरों में नजरबंद किया गया है। एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्रा और सीओ बड़ौत आलोक कुमार मौजूद हैं। जाम सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Bharat band today in india updates, farmers sangthan makes chakka jam in western up
शामली में नजरबंद किए गए रालोद जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

शामली में बंद का असर नहीं सामान्य खुला बाजार
शामली जनपद में किसान संगठनों के बंद का असर नहीं दिख रहा है। बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुल रहा है। नगर के बड़ा बाजार, नाला पटरी बाजार, कबाडी बाजार, वर्मा मार्केट आदि की दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं।

चौराहों पर पुलिस तैनात है। पुलिस ने रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन को उनके आवास पर नजरबंद किया है। कांधला, झिंझाना, थानाभवन, कैराना में भी बाजार सामान्य दिनों  के तरह ही खुल रहा है। अजंता चौक पर धरना देने पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस लोगों को कोतवाली ले गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed