पिछले सप्ताह गुरुवार को हुए गन्ना समिति के डेलिगेट पद के नामांकन के बाद 102 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए। पर्चों में गड़बड़ी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और किसानों ने जमकर हंगामा किया। शुक्रवार को हंगामा करते हुए किसान कार्यकर्ता थाने में ही धरने पर बैठ गए।
2 of 4
थाने में खड़े ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी, एसपी सिटी, एसडीएम, एडीएम प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी कार्यकर्ता चार दिन से परतापुर थाने में धरने पर बैठे हैं। वहीं भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक नामांकन में हुई गड़बड़ी को सही नहीं किया जाता, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। सोमवार को भी किसानों ने थाने में ही डेरा जमाए रखा। इस दाैरान बैलगाड़ी और ट्रैक्टरों को थाने में ही खड़ा कर लिया जबकि पुलिस के वाहन बाहर खड़े नजर आए।
3 of 4
सड़क पर खड़ी पुलिस की गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय किसान यूनियन का धरना शुक्रवार रात 8 बजे शुरू हुआ था। गन्ना समिति के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में किसान मेरठ पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और किसान एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्राॅली और गाड़ियां लेकर परतापुर थाना परिसर में पहुंचे और जमकर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और किसान थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सोमवार को भी धरना जारी रहा।
4 of 4
थाने में बनाया भोजन
- फोटो : अमर उजाला
इस दाैरान किसानों ने जहां अपने ट्रैक्टर और बैलगाड़ी को थाना परिसर में खड़ा कर, जमीन पर गद्दे व फर्श बिछाकर धरना दिया, वहीं थाने के पुलिसकर्मी और वाहन बाहर सड़क पर खड़े नजर आए। किसानों ने थाना परिसर में ही कड़ाही चढ़ाई और भोजन बनाया।