फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो प्रेमियों के आगे झुक गया समाज, कोतवाली में हुआ निकाह, देखें निकाह की तस्वीरें

Sat, 11 Mar 2017 03:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार Updated Sat, 11 Mar 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
Bending society ahead of two lovers, preparation of marriage in Kotwali
कोतवाली में निकाह

कहा जाता है कि दो प्यार करने वालों का समाज हमेशा से विरोधी रहा हैं, लेकिन बड़ौत से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां समाज और परिवार को ही दो प्रेमियों के आगे झुकना पड़ गया। दरअसल, दो प्रेमी एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। जब दोनों के परिजन निकाह के लिए तैयार नहीं हुए तो वह गांव ही छोड़कर भाग गए।    

प्रेमी युगल कोतवाली पहुंचे

Bending society ahead of two lovers, preparation of marriage in Kotwali
कोतवाली में प्रेमी युगल

मामला यहीं नहीं थमा, क्योंकि दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे इसलिए प्रेमी युगल को लगा कि कहीं उनके इस कदम से नाराज परिजन उनकी जान के दुश्मन न बन जाए। इसलिए उन्होंने शुक्रवार को बड़ौत कोतवाली पहुंचकर अपनी सुरक्षा की मांग की। मगर कोतवाली में जो हुआ वह काफी दिलचस्प था।

दोनों के परिजनों ने किया इस रिश्ते को स्वीकार

Bending society ahead of two lovers, preparation of marriage in Kotwali
कोतवाली में निकाह

पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल कोतवाली आए और दोनों ने अपनी सुरक्षा की मांग की। इस बीच पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया और उनके निकाह की बात रखी। शायद इसे ही कहते है किस्मत का खेल, जहां तीन-चार दिन पहले दोनों के मां-बाप इस रिश्ते के खिलाफ थे वहीं आज दोनों के परिजनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। कोतवाली में निकाह हुआ मगर कैसे आगे पढ़े...

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में निकाह

Bending society ahead of two lovers, preparation of marriage in Kotwali
कोतवाली में परिजनों का जमावड़ा

लड़के-लड़की के परिजनों ने कोतवाली में दोनों के निकाह की खुशी से तैयारी की। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के परिजनों ने एक-दूसरे से गले मिले। इस बीच कोतवाली में दोनों के परिजनों का जमावड़ा लगा रहा और खुशी-खुशी दोनों का निकाह संपन्न हुआ। इसके बाद थानेदार साहब ने दोनों को आर्शीवाद दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed