फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर में अधिकारियों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो दर्जन वाहन फूंके, देखें तस्वीरें

Tue, 09 May 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Tue, 09 May 2017 08:12 PM IST
विज्ञापन
Barisai gunfight bullets on officials in Saharanpur, blow two dozen vehicles, see pictures
अधिकारियों पर पथराव व फायरिंग

सहारनपुर में शब्बीरपुर बवाल के बाद मंगलवार को बिना अनुमति गांधी पार्क में महापंचायत करने पहुंचे भीम आर्मी के लोगों को पुलिस ने बलपूर्वक रोका तो दलित समाज के लोगों ने जिले भर में कई जगहों पर सड़कों पर उतरकर उपद्रव किया।

Barisai gunfight bullets on officials in Saharanpur, blow two dozen vehicles, see pictures
पुलिस को दौड़ाया

गांधी पार्क में एकत्र हुए लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी तो वहां जमकर पथराव हुआ। इसके बाद मल्हीपुर रोड पर रामनगर, चिलकाना रोड पर हलालपुर, बेहट रोड पर नाजिरपुर, मानकमऊ, रामपुर मनिहारान, हसनपुर चुंगी, सरसावा और अंबेहटा चांद में उपद्रवियों ने जमकर बवाल किया।

Barisai gunfight bullets on officials in Saharanpur, blow two dozen vehicles, see pictures
हंगामा करते लाेग

पुलिस पर पथराव और फायरिंग के बाद रामनगर पुलिस चौकी, यात्रियों को खाली कराकर बस सहित दो दर्जन से ज्यादा वाहन और मल्हीपुर रोड स्थित निर्माणाधीन महाराणा प्रताप भवन में आग लगा दी। रामनगर में मौजूद एडीएम ई और एसपी सिटी भी मौके से जान बचाकर भाग खड़े हुए। इस पूरे वबाल में अधिकारियों सहित कई लोग घायल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Barisai gunfight bullets on officials in Saharanpur, blow two dozen vehicles, see pictures
पुलिस पर पथराव

करीब चार घंटे तक जगह-जगह बवालिए मनमानी करते रहे और पुलिस बेबस बनी रही। हालांकि डीएम और एसएसपी ने बवाल वाली जगहों पर पहुंच कर बवाल को शांत कराया। देर शाम तक ‌स्थिति नियंत्रण में आ गई थी।

विज्ञापन
Barisai gunfight bullets on officials in Saharanpur, blow two dozen vehicles, see pictures
पुलिस चौकी में लगाई आग

सहारनपुर में शब्बीरपुर कांड चिंगारी को गांधी पार्क में मंगलवार को हुई सभा ने हवा दे दी। दलित उग्र हो उठे और पूरे सहारनपुर में आग लगा दी। एक दो नहीं आठ जगह पर आगजनी, पथराव, तोड़फोड़, मारपीट की गई। जिसे संभालना पुलिस और प्रशासन के लिए भारी पड़ गया। सहारनपुर में बवाल की शुरुआत गांधी पार्क से हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed