फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मास्क पहनकर इमरजेंसी में पहुंचे थे सीएम योगी, मरीजों से मिले और जाना व्यवस्था का हाल

Tue, 09 May 2017 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 09 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached the hospital wearing a mask, meet the Patient and Get A System
मास्क पहनकर अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

मेरठ में इमरजेंसी का ‘कायाकल्प’ करने के बाद भी अधिकारी मुख्यमंत्री के कई सवालों पर घिर गए। सीएम ने प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता से पूछा कि यह स्पेशयलिटी हॉस्पिटल है तो मरीज रेफर क्यों किए जाते हैं? इस पर प्राचार्य ने कहा कि कई स्पेशलिस्ट डॉक्टरों समेत 86 मेडिकल स्टाफ कम है।

CM Yogi reached the hospital wearing a mask, meet the Patient and Get A System
प्राचाचार्य से जानकारी लेते सीएम योगी

​सीएम का अगला सवाल था कि यहां डायलिसिस मुफ्त क्यों नहीं कराई जाती है। प्राचार्य बोले, यह मेडिकल शिक्षा के अंतर्गत आता है, इसलिए चार्ज लिया जाता है। सीएम ने कहा कि मेडिकल स्वास्थ्य और मेडिकल शिक्षा दोनों में ही डायलिसिस मुफ्त होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ये मंडल है, यहां आसपास केजिलों से भी मरीज आते होंगे, यहां तो व्यवस्था और बेहतर होनी चाहिए। इस पर प्राचार्य ने कहा, कुछ कमियां हैं, जिन्हें जल्द दूर कर लिया जाएगा। 

CM Yogi reached the hospital wearing a mask, meet the Patient and Get A System
इमरजेंसी में मरीजों से मिलने पहुंचे योगी

सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावित कार्यक्रम (सुबह 9:45 बजे) से 36 मिनट बाद मंगलवार सुबह 10:21 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। उनकेसाथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi reached the hospital wearing a mask, meet the Patient and Get A System
अस्पताल में खुशी मनाते डॉक्टर

उन्होंने सबसे पहले मरीजों से हालचाल पूछा। मरीजों से सवाल किए कि क्या परेशानी है, कब भर्ती हुए, इलाज कैसा चल रहा है, दवाइयां मिल रही हैं या बाहर से मंगाते हैं और अब कैसी तबियत है। उनके तीमारदारों से भी बात की। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर गए। 

विज्ञापन
CM Yogi reached the hospital wearing a mask, meet the Patient and Get A System
हॉस्पिटल में पार्टी करते डॉक्टर
वहां प्रथम तल पर बने आईसीयू वार्ड में भी मरीजों से बीमारी, इलाज और दवाइयों केबारे में पूछा। हालांकि किसी भी मरीज ने उनसे शिकायत नहीं की। सभी ने यही कहा कि उनका इलाज बेहतर चल रहा है। इसके बाद सेफ हाउस देखकर वापस ग्राउंड फ्लोर पर आए। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, एसआईसी (प्रमुख अधीक्षक) आदि उनके सवालों के जवाब देते रहे। 21 मिनट बाद 10:42 बजे जब सीएम इमरजेंसी से रवाना हुए तो मेडिकल कालेज स्टाफ ने राहत की सांस ली। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed