फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपद्रवियों को काबू करने में छूटे पुलिस के पसीने, लाठियां फटकारने पर भी नहीं हटे, 48 के खिलाफ मुकदमा, 12 गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2020 02:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Baghpat violence, police sweats in controlling the crowd, show the weapons
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

बागपत के पुराना कसबे में उपद्रवियों को काबू करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पहले पुुराना कसबा चौकी से पुलिस पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों में से किसी ने पुलिस की एक नहीं सुनी। पुलिस के सामने ही पथराव होता रहा। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे उपद्रवियों को काबूू करने में पुलिस के पसीने छूट गए-

Baghpat violence, police sweats in controlling the crowd, show the weapons
मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

दोघट थानाक्षेत्र के मोहल्ला कुरैशियान में दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा मंगलवार को बवाल में तब्दील हो गया। देखते ही देखते हालात अराजक हो गए। कोतवाली पुलिस केे जानकारी दी गई। पुलिस ने लाठियां फटकारी, लेकिन उपद्रवी फिर भी डटे रहे।

इसके बाद सीओ सदर ओमपाल सिंह पुलिस के साथ पहुंचे ओर मोर्चा संभाला। कुछ पुलिसकर्मी हिम्मत दिखाकर भीड़ की तरफ दौड़े। लाठियां निकाली गई और हथियार लहराए गए, जिसके बाद भीड़ नियंत्रित होना शुरू हुई। पुलिस ने छतों से पथराव कर रहेे युवकों को भी दौड़ा लिया।

Baghpat violence, police sweats in controlling the crowd, show the weapons
पथराव करने वालों को दौड़ाती पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

48 के खिलाफ मुकदमा, 12 गिरफ्तार
एसआई रविंद्र कुमार ने साद, सावेज, उजेफा, मोनिश, दानिश, रिजवान, फईम, अशरफ, अरशद, नईम, रिजवान अली, शुएब, हाजी यूनुस, नईम, सलीम, नदीम, हाजी जमील, हाजी इस्लाम, कल्लू, गुलाब, नौशाद, गुल्लू, सरफराज, गुफरान, राशिद, इमरान, फुरकान, अनस, सलमान, उमर, जावेद, इरशाद अली और नाजिम के अलावा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat violence, police sweats in controlling the crowd, show the weapons
बवाल में शामिल लोगों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने 12 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में साद, सावेज, उजेफा, मोनिश, दानिश, रिजवान, फईम, अशरफ, अरशद, नईम, रिजवान अली, शुएब शामिल हैं। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने बताया कि धारा 147, 148, 149, 323, 332, 336, 353, 307, 504, 506, 527 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Baghpat violence, police sweats in controlling the crowd, show the weapons
पुलिस पर पथराव करते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की गाड़ी पर पथराव
बवाल के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी पथराव कर शीशा तोड़ दिया गया। पुलिस पर भी पथराव और फायरिंग करने का आरोप है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed