पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं, लेकिन लोग उतनी ही लापरवाही बरत रहे हैं। अब तो हर जगह लापरवाही का आलम दिखाई देता है। अनलॉक में जब रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया, तब कई मानक तय किए ।
अमर उजाला लाइव: रोडवेज बसों में टूट रहे बचाव के मानक, न मास्क न सैनिटाइजेशन, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा डिपो की बस में टूटते दिखे नियम
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पीएन शर्मा पार्क पर हरियाणा डिपो की बस का संचालन बागपत से सोनीपत-बाहलगढ़ तक है। सोमवार को अमर उजाला टीम ने जायजा लिया तो बस में कोरोना बचाव के नियम टूट रहे थे। बस के अंदर बैठी सवारियों के चेहरे पर भी मास्क नहीं था। दो गज की दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था।
मिनी बस में यात्री कर रहे थे बिना मास्क के सफर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत से शामली तक चलने वाली मिनी बस का जायजा लेने के लिए पेट्रोल पंप के सामने खड़ी बस में चढ़े तो बस में करीब 40 से 50 यात्री थे।
चालक-परिचालक सड़क पर खड़े होकर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। अधिकतर यात्रियों के चेहरे पर मास्क नहीं थे। मास्क लगाने के लिए चालक परिचालक द्वारा जागरूक नहीं किया जा रहा था।
बस में चढ़ने को आपाधापी
दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास खड़ी बड़ौत डिपो की बस में चढ़ने और उतरने की आपाधापी में दो गज की दूरी का पालन करना सभी भूल गए।
परिचालक द्वारा भी जल्दी बैठो की आवाज लगाई जा रही थी। अधिकांश यात्री मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।
निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी
समय-समय पर बसों का निरीक्षण किया जाता है, चालक और परिचालक को शासनादेश से अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी यदि चालक और परिचालक यात्रियों को सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के लिए प्रेरित नहीं करते हैं तो निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। - नरेंद्र मान, प्रभारी संचालन, बड़ौत डिपो, बागपत।