फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: गला और मुंह दबाकर मारा... सानिया हत्याकांड में इस रिपोर्ट से बड़ा खुलासा; परिवार से कोई लाश लेने तक न आया

Tue, 29 Jul 2025 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Jul 2025 11:59 AM IST
सार

Baghpat News: बागपत की सानिया का दोबारा से पोस्टमार्टम हुआ है। सानिया की हत्या दबाकर की गई थी। परिवार वाले सानिया का शव लेने नहीं आए। पोस्टमार्टम के बाद गांव के लोग शव ले गए। हत्याकांड में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दे रही है।

विज्ञापन
UP Saniya Murder Case Shocking Revelation in Postmortem Report No Family Member Came to Claim Body
Baghpat Sania murder - फोटो : अमर उजाला
UP News In Hindi: बागपत के पलड़ा गांव की सानिया के शव का सोमवार को एसडीएम और सीओ की निगरानी में चिकित्सकों के पैनल ने दोबारा पोस्टमार्टम किया, जिसमें हाथों से गला और मुंह दबाकर हत्या करना सामने आया। 


उधर, सानिया का शव लेने परिवार का कोई सदस्य नहीं आया, जबकि पोस्टमार्टम के बाद गांव के लोग शव ले गए। छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी।
 
UP Saniya Murder Case Shocking Revelation in Postmortem Report No Family Member Came to Claim Body
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
सानिया की हत्या कर कब्रिस्तान में दबा दिया था शव
पलड़ा गांव की रहने वाली सानिया 15 जुलाई को अपने प्रेमी सागर के साथ हिमाचल चली गई थी। उसकी तलाश में जुटे परिवार वालों ने दोनों को हिमाचल के ऊना जिले से पकड़कर पिटाई की और फिर नलकूप पर बंधक बनाकर पीटा गया। 23 जुलाई को परिवार वालों ने सानिया की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दबा दिया था। 
UP Saniya Murder Case Shocking Revelation in Postmortem Report No Family Member Came to Claim Body
बागपत पुलिस ने कब्र से निकलवाया शव - फोटो : अमर उजाला
साथ ही ग्रामीणों को टीबी की बीमारी से मौत होने के बारे में बताया। एसपी से शिकायत होने के बाद दोघट पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो हत्या का पता चला। डीएम की अनुमति मिलने के बाद कब्रिस्तान में दबाए गए शव को निकालकर शनिवार को चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत होने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Saniya Murder Case Shocking Revelation in Postmortem Report No Family Member Came to Claim Body
baghpat murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गला और मुंह दबाकर की गई थी सानिया की हत्या
पुलिस की आपत्ति दर्ज कराने के बाद मेरठ से फोरेंसिक विशेषज्ञ और दो चिकित्सकों का पैनल गठित कर सोमवार को दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि सानिया की हत्या हाथों से गला और मुंह दबाकर की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गई। मुकदमे में फरार आरोपियों की तलाशा में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
UP Saniya Murder Case Shocking Revelation in Postmortem Report No Family Member Came to Claim Body
सानिया का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ताऊ और चचेरे भाई ने सानिया को मार डाला
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में प्रेमी सागर के साथ हिमाचल में पकड़ी गई पलड़ा गांव की सानिया की हत्या उसके ताऊ मतलूब, चचेरे भाई सादिक और एक नाबालिग आरोपी ने मुंह और गला दबाकर की थी। इसमें नाबालिग आरोपी ने पैर पकड़े और ताऊ, चचेरे भाई ने मुंह एवं गला दबाकर मार डाला। सानिया की जान बचाने के लिए उसकी मां-बाप खूब गिड़गिडाए लेकिन वह नहीं माने। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed