फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'यहां आ जाओ... मैंने बेटी और उसके प्रेमी को मार डाला', कातिल बाप ने खुद पुलिस को किया फोन; कही ये बात

Mon, 10 Mar 2025 08:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Mar 2025 08:41 AM IST
सार

बागपत के बड़ौत में प्रेमी और प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बेटे और भतीजे के साथ मिलकर दोनों की रस्सी से गले घोंट कर हत्या कर दी। मृतक युवक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Baghpat Lover and girlfriend murder After murder he remained sitting inhouse then father himself called police
baghpat double murder - फोटो : अमर उजाला
बागपत के बड़ौत के जोनमाना गांव में रविवार सुबह बीए के छात्र बलराम (19) और उसकी प्रेमिका 12वीं की छात्रा दृष्टि (18) की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती के पिता पुष्पेंद्र ने बेटे शक्ति और भतीजे सुमित के साथ मिलकर अपने घर में हत्या की घटना को अंजाम दिया। युवक के पिता राजेश्वर ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती के पिता पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त रस्सी बरामद की।


 
Baghpat Lover and girlfriend murder After murder he remained sitting inhouse then father himself called police
बलराम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
आधा घंटे बाद बंद मिला फोन
जोनमाना गांव के रहने वाले राजेश्वर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका बेटा बलराम रविवार की सुबह घर के दरवाजे पर खड़ा होकर टूथपेस्ट कर रहा था। गांव के ही पुष्पेंद्र का बेटा शक्ति अपने चचेरे भाई सुमित के साथ वहां आया। शक्ति और सुमित उसके बेटे बलराम को किसी काम के बहाने बुलाकर अपने साथ घर ले गए। करीब आधा घंटा बाद बलराम का फोन बंद मिला तो वह उसके बारे में पूछताछ करने लगे।
Baghpat Lover and girlfriend murder After murder he remained sitting inhouse then father himself called police
दो हत्याओं के बाद गांव में तैनात पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
बलराम के साथ पुष्पेंद्र की बेटी दृष्टि का शव बरामद
उनको पता चला कि पुष्पेंद्र के घर में बलराम की हत्या कर दी गई है। राजेश्वर ने बेटे की हत्या की सूचना पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने बलराम के साथ ही पुष्पेंद्र की बेटी दृष्टि का शव बरामद किया। वहां से पुलिस ने पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मृतक बलराम जाति से नाई और दृष्टि जाट है और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। बलराम का भाई आजाद सेना का जवान है जो बरेली में तैनात बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Lover and girlfriend murder After murder he remained sitting inhouse then father himself called police
लड़की का घर, जहां दोनों के शव मिले। - फोटो : अमर उजाला
युवती का पिता बोला, दोनों को साथ देखकर मार डाला
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार, युवती के आरोपी पिता पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया तो उसने पूछताछ में बताया कि वह खेत में गए हुए थे। वहां से आने पर बलराम को बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और उनके शव कमरे में डाल दिए। दोनों की पहले पिटाई करने की चर्चा पर बताया कि पिटाई नहीं की गई।
 
विज्ञापन
Baghpat Lover and girlfriend murder After murder he remained sitting inhouse then father himself called police
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हत्या करके घर में बैठा रहा, फिर खुद ने ही पुलिस को फोन किया
पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना को रविवार सुबह करीब नौ बजे अंजाम दिया गया। उसके बाद पुष्पेंद्र घर में बैठा रहा और उसका बेटा व भतीजा वहां से भाग गए। करीब आधा घंटा बाद जब ग्रामीणों को भी हत्या के बारे में पता चला गया तो पुष्पेंद्र ने भी अपने मोबाइल से पुलिस को फोन किया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed