फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एशियन गेम्स: बुखार में तपा शरीर पर नहीं डिगा जज्बा, हिम्मत बांधी तो अन्नू रानी के भाले ने सोने पर किया कब्जा

Wed, 04 Oct 2023 11:04 AM IST
Dimple Sirohi शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
शाह आलम त्यागी, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 04 Oct 2023 11:04 AM IST
विज्ञापन
Asian Games: javelin Queen Annu Rani was suffering from fever before she wins Gold in China
जैवलिन क्वीन अन्नू रानी - फोटो : Amar Ujala

एशियन गेम्स में बेटियों की कामयाबी से मेरठ के लोग गौरवान्वित हैं। पारुल चौधरी ने जहां पांच हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पर कब्जा किया तो अन्नू रानी का भाला सोने पर जाकर टिका। चीन से लेकर अन्नु के गांव बहादरपुर में जश्न का माहौल है। 



एशियाड की महिलाओं की भाला-फेंक स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली अन्नु रानी के लिए एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पिता उन्हें डेढ़ लाख रुपये का भाला दिलाने में असमर्थ थे। अन्नु को पहला भाला 2500 रुपये में दिलाया गया था। इसके बाद अन्नु ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कामयाबी हासिल की। गांव की पगडंडियों से शुरू हुआ उनका सफर स्वर्णिम रहा है।

Asian Games: javelin Queen Annu Rani was suffering from fever before she wins Gold in China
अन्नू के पिता - फोटो : Amar Ujala

मेरठ से सटे सरधना के बहादरपुर गांव की बेटी अन्नु रानी के जज्बे को बुखार भी नहीं डिगा पाया। प्रतियोगिता से 15 दिन पहले उन्हें तेज बुखार था। शरीर काफी कमजोर हो गया था। एक बार लगा था कि शायद अन्नु इस बार प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएगी, लेकिन परिजनों ने उसका हौसला बढ़ाया।

Asian Games: javelin Queen Annu Rani was suffering from fever before she wins Gold in China
अन्नू रानी - फोटो : Amar Ujala
बुखार तो उतर गया, लेकिन शरीर में पहले जैसे ताकत नहीं रही। परिवार के साथ और आत्मविश्वास के बल पर अन्नु ने खुद को तैयार किया और देश के लिए गोल्ड मेडल जीता। अन्नु रानी की माता मुन्नी देवी व पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि जर्मनी में लगातार तैयारी की। ईश्वर ने उसकी मेहनत का फल दे दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Asian Games: javelin Queen Annu Rani was suffering from fever before she wins Gold in China
अन्नू रानी का परिवार - फोटो : Amar Ujala
वीडियो कॉल से सबसे पहले भाई को दी जानकारी
अन्नु रानी ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद सबसे पहले अपने भाई उपेंद्र सिंह को वीडियो कॉल कर जानकारी दी। उपेंद्र सिंह ने बताया कि अन्नु बचपन में क्रिकेट खेला करती थी। फिर उसने खेतों में गन्ने फेंकने शुरू किए। 12 साल के कॅरिअर में असुविधाओं से लड़ते हुए अन्नु यहां तक पहंुची है। 
 
विज्ञापन
Asian Games: javelin Queen Annu Rani was suffering from fever before she wins Gold in China
अन्नू रानी का परिवार - फोटो : Amar Ujala

पिता अमरपाल सिंह ने बताया कि उनका भतीजा लाल बहादुर व बेटा उपेंद्र अच्छे धावक रहे हैं। भाइयों से प्रेरणा लेकर अन्नु रानी ने खेल के मैदान में कदम रखा। अन्नु जब नौवीं कक्षा में थी तब से ही अपने खेत में अभ्यास करती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed