फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशीष गुर्जर हत्याकांड: सरकारी राइफल के साथ युवकों की वायरल हुई तस्वीरों की ये है सच्चाई

Thu, 20 Dec 2018 01:36 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Dec 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Ashish murder: shobhapur boys pictures with official rifle viral on social media here is the truth
sobhapur

मेरठ के शोभापुर में आशीष की हत्या के बाद कई युवकों की थ्री नॉट थ्री राइफल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन युवकों के पास सरकारी राइफल कहां से आई। वहीं, यह भी चर्चाएं चल रही थीं कि ये वहीं राइफल हैं जिन्हें दो अप्रैल को पुलिस चौकी में जल जाने की बात कही गई थी। लेकिन इस पर जब जांच पड़ताल की गई तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई:-

Ashish murder: shobhapur boys pictures with official rifle viral on social media here is the truth
sobhapur

आशीष गुर्जर की हत्या के बाद सोशल साइट पर दोनों पक्षों की बातें उजागर हो रही हैं। दोनों पक्षों की तरफ से सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट डाली हुई है। एक पक्ष के दर्जनों युवकों ने सोशल साइट पर थ्री नॉट थ्री की राइफल लेकर डांस तो कभी एक-दूसरे पर तानते नजर आ रहे हैं। 

Ashish murder: shobhapur boys pictures with official rifle viral on social media here is the truth
sobhapur - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने बताया है कि शोभापुर गांव का एक युवक यूपी पुलिस में सिपाही है। जिसकी राइफल के साथ फोटो खींचने बताए गए हैं। सिपाही ने राइफल युवकों को कैसे सौंपी, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एसपी सिटी ने इस मामले में जांच बैठा दी। वहीं, दो अप्रैल की हिंसा में शोभापुर पुलिस चौकी जली थी। जिसमें बलवाई सरकारी असलहे उठाकर ले गए थे। हालांकि पुलिस ने कुछ दिन बाद असलहे एक युवक से बरामद कर लिए थे। चौकी में जले असलहे थाने के मालखाने में रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish murder: shobhapur boys pictures with official rifle viral on social media here is the truth
sobhapur

आशीष की हत्या के बाद किसी ने अफवाह फैला दी कि सोशल साइट पर थ्री नॉट थ्री राइफल की सोशल साइट पर वही फोटो वायरल हो रही है, जिनको दो अप्रैल को बलवाइयों ने लूटा था। पुलिस ने इसकी जांच की, जिसमें पता चला कि 27 नवंबर 2017 को यह पोस्ट फेसबुक पर एसजी प्रिंस के नाम के अकाउंट से डाली गई। जिससे साफ जाहिर है दो अप्रैल से इसका कोई लेना देना नहीं है। फिर भी सवाल उठता है कि आखिर यह राइफल इन युवकों के पास कहां से आई। ग्रामीणों ने बताया कि सिपाही गांव में छुट्टी पर राइफल लेकर आया था। उसी राइफल के यह फोटो हैं। 

विज्ञापन
Ashish murder: shobhapur boys pictures with official rifle viral on social media here is the truth
sobhapur

जांच बैठाई, होगी पूछताछ 
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि युवकों पर थ्री नॉट थ्री राइफल कहां से आई, इस मामले की जांच कराई जाएगी। जिस सिपाही का नाम सामने आया है, उसे बुलाकर पूछताछ करेंगे। किसी के पास राइफल का लाइसेंस भी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed