फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मर्डर: क्या सुनियोजित थी आशीष गुर्जर की हत्या, हमलावरों ने की थी सटीक रेकी, साथियों ने साधी चुप्पी

Sun, 16 Dec 2018 02:15 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 16 Dec 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
Ashish gurjar murder meerut was pre planned attackers had exact Reiki according police investigation
मृतक आशीष

मेरठ में बसपा नेता के हत्यारोपी युवक आशीष गुर्जर की शनिवार को शोभापुर में हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। क्या हमलावरों का निशाना सिर्फ आशीष था। क्या परिवार में दहशत फैलाने के मकसद से हवाई फायरिंग गई। आशीष के साथियों ने भी चुप्पी साध रखी है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही चश्मदीद लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सटीक रेकी के बाद ही इस हत्या को अंजाम दिया गया। 


 
Ashish gurjar murder meerut was pre planned attackers had exact Reiki according police investigation
पुलिस
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोपी पारिया की हत्या के मामले में आशीष कचहरी में तारीख पर जाएगा, इसका पता आरोपियों को था। तारीख पर जेल से मनोज और कपिल को भी आना था। बताया गया था कि आशीष घर से कचहरी तारीख पर जाने के लिए निकला है और उसके पास कोई हथियार नहीं है। हमलावरों को यह भी जानकारी थी कि आशीष इस समय अपने खेत पर गांव के चार साथियों के साथ मौजूद है। सटीक सूचनाओं के बाद आठ हमलावर तीन मोटरसाइकिलों पर करीब दस मिनट में खेत पर पहुंचे और कोई मौका दिए बिना आशीष पर गोलियां बरसा दीं। गोलियां चलते ही आशीष के साथी वहां से भाग गए। 

 
Ashish gurjar murder meerut was pre planned attackers had exact Reiki according police investigation
यूपी पुलिस
पुलिस के मुताबिक हमलावरों ने आशीष के साथियों पर एक भी फायर नहीं किया। हमलावर घटना को अंजाम देकर योगीपुरम पुलिस चौकी के बराबर वाले रास्ते से हाईवे पर आए। रास्ते में आशीष का पड़ोसी चाचा दर्शन उनको मिला। दर्शन ने बताया कि हमलावरों ने उसको गाली देते एक फायर किया। जोकि उसकी सेंट्रो कार के शीशे में लगा। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपी सिर्फ आशीष को मारने आए थे। उनका मकसद आशीष और उसके परिवार में दहशत फैलाना था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि  आशीष को आठ गोलियां लगीं। कोई भी गोली शरीर से पार नहीं निकली। जिससे अंदेशा है कि आशीष को बेहद नजदीक से गोली मारी गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। जिसमें आरोपी बाइक से फरार होते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish gurjar murder meerut was pre planned attackers had exact Reiki according police investigation
तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त कार
भड़कते रहे लोग, परिवार ने बचाया बवाल
आशीष के परिजनों की आंखों में गम और गुस्सा था। लोगों उन्हें भड़काते का प्रयास करते रहे। लेकिन पीड़ित परिवार स्थिति को संभालता रहा। बेटे का शव देखकर पिता महकार सिंह जमीन पर बैठ गया। लोग जैसे ही हल्ला मचाते तो तभी महकार कहते कि बवाल मत करना। शायद यही वजह थी कि पीड़ित पक्ष की समझदारी से माहौल खराब होने से बच गया। परिजनों ने जाम तक नहीं लगने दिया। जाति सूचक शब्द कहते ही परिवार के लोग चिल्लाते रहे कि कोई भी गलत मत बोलो। आशीष के दोस्त कह रहे थे कि उनका नेता मारा है। जेल से छूटने के बाद वह अकेला नहीं रहता था। आरोपियों ने उसको घेरकर मारा है।
 
 
विज्ञापन
Ashish gurjar murder meerut was pre planned attackers had exact Reiki according police investigation
बिलखते परिजन

महिलाओं ने पुलिस को दौड़ाया  
आशीष की दिनदहाड़े हत्या से महिलाओं में जबरदस्त गुस्सा था। कई बार पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया, जिस पर महिलाओं ने पुलिस वालों को दौड़ाया। कहा कि पहले उन्हें आशीष के हत्यारोपियों को पकड़कर दिखाओ। तब शव को उठने देंगे। महिलाएं कह रही थीं कि तुम लोग यहां से जाओ। आशीष की हत्या का बदला हम खुद लेंगे। पुलिस अधिकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास करने लगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह और एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक ने सीओ दौराला, सीओ कोतवाली समेत कई थानों की फोर्स बुलाकर शोभापुर को छावनी में तब्दील कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed