फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आशीष गुर्जर हत्याकांड: रोष-आक्रोश के बीच हुआ शव का अंतिम संस्कार, गांव में तनाव बरकरार 

Sun, 16 Dec 2018 01:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 16 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
Ashish Gurjar murder: funeral compelete in shobhapur meerut police force deployed
sobhapur

मेरठ में  शनिवार को आशीष गुर्जर की हत्या के बाद गम और गुस्से के बीच करीब छह घंटे बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पाई। इससे पहले पुलिस अधिकारियों को कई बार मशक्कत करनी पड़ी। तीखी नारेबाजी और चीख पुकार मचने पर गांव में जातीय तनाव फैल गया। संघर्ष के हालात बनते देख शोभापुर गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात तक इस मामले को लेकर पुलिस के पसीने छूटे रहे। देखें मौके की कुछ तस्वीरें -


 
Ashish Gurjar murder: funeral compelete in shobhapur meerut police force deployed
sobhapur

अस्पताल में मौत की पुष्टि होते ही आशीष के शव को परिजन दोपहर करीब 12:45 बजे रोहटा रोड स्थित राणा फार्म हाउस के पास अपने घर पर ले आए थे। आशीष की हत्या का पता चलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव में चारों तरफ तरह-तरह का शोर मचने लगा। नारेबाजी और तीखे शब्दों से हो रहे एलान से जातीय तनाव व्याप्त हो गया। माहौल बिगड़ने के अंदेशे से ही पुलिस के हाथ पैर फूल गए। पुलिस आशीष का शव पोस्टमार्टम हाउस भेजने की जल्दबाजी करने लगी, जिससे माहौल और गर्मा गया। पीड़ित परिवार ने कह दिया कि शव तब उठेगा, जब हत्यारोपी पकड़े जाएंगे। पुलिस को आशीष का शव उठाने के लिए छह घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। 


 
Ashish Gurjar murder: funeral compelete in shobhapur meerut police force deployed
sobhapur

परिचित लोगों को बुलाया 
पीड़ित परिवार के परिचित पुलिस वालों को भी आशीष के घर पर बुलाया गया। एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर समेत कई पुलिस वालों ने आशीष के परिवार को समझाया कि कानूनी कार्रवाई होने दो। जीडी ऑनलाइन चलती है। जितनी देरी हो रही है उससे केस उतना कमजोर हो जाएगा। लेकिन पीड़ित परिवार की महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुईं। उसके बाद पुलिस और जिम्मेदार लोगों ने जैसे तैसे कर महिलाओं को समझाकर शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashish Gurjar murder: funeral compelete in shobhapur meerut police force deployed
sobhapur

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात
एसपी सिटी और एसपी क्राइम ने शोभापुर गांव में माहौल को देखते चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी। यह मामला दो जातियों के बीच का है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार माहौल खराब करने की कुछ लोग कोशिश कर सकते है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इन लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे थानों में रखा गया है।

विज्ञापन
Ashish Gurjar murder: funeral compelete in shobhapur meerut police force deployed
sobhapur

परिजनों ने लगाए आरोप 

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समाज के लोगों ने विगत दो अप्रैल 2018 को मेरठ समेत कई जनपदों में बखेड़ा किया था। हिंसा में बसपा नेता गोपी पारिया निवासी शोभापुर गांव कंकरखेड़ा समेत 120 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ था। इसको लेकर शोभापुर में दलित-गुर्जर समाज के बीच तनाव पैदा हो गया था। चार अप्रैल 2018 को गोपी पारिया की हत्या हो गई थी। पुलिस ने आशीष गुर्जर, मनोज गुर्जर, कपिल गुर्जर और सुनील को जेल भेजा था। आशीष और सुनील दो महीने पहले ही जेल से छूटे थे। पुलिस के अनुसार आशीष के परिजनों का दावा है कि गोपी पारिया के समर्थकों ने एलान किया था कि हत्यारोपियों को नहीं छोडे़ंगे। पीड़ित पक्ष ने गोपी के भाई प्रशांत व गवाहों पर गोपी की हत्या का बदला लेने का आरोप लगाया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed