फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदरपुर वेटलैंड में बढ़ी प्रवासी पक्षियों की आवक, तीन दिवसीय बर्ड वाॅचिंग में दिखे 27 हजार से ज्यादा मेहमान

Thu, 12 Nov 2020 10:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Arrival of migratory birds increased in Haiderpur Wetland in bijnor, twenty thousand birds seen during bird watching
birds - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों के आगाज पर ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हैदरपुर वेटलैंड में 27 हजार से अधिक पक्षी पहुंच चुके हैं। देश में बर्ड वॉचिंग की शुरूआत करने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के बर्ड वॉचर स्व.सलीम अली के जन्मदिन पर की गई गणना में प्रवासी पक्षियों के बड़े-बड़े झुंड हैदरपुर वेटलैंड में दिखे हैं। इसी साल फरवरी में हुई बर्ड वॉचिंग में करीब 22 हजार पक्षी ही दिखे थे। अबकी बार सुर्खाब प्रजाति के पक्षियों का बहुत विशाल झुंड हैदरपुर में दिखा है।

Arrival of migratory birds increased in Haiderpur Wetland in bijnor, twenty thousand birds seen during bird watching
birds - फोटो : अमर उजाला

भारत के बर्डमैन के नाम से मशहूर डा.सलीम अली पक्षी वैज्ञानिक, वन्यजीव संरक्षणवादी और प्रकृति प्रेमी थीं। उनकी जयंती पर देश भर में बर्ड वॉचिंग की जाती है। हैदरपुर वेटलैंड में भी बर्ड वॉचर आशीष लोया, डब्लूडब्लूएफ के शाहनवाज हुसैन, यूपी फोरेस्ट डिपार्टमेंट के मोहन यादव, रामकरन व गयूर ने तीन दिन तक प्रवासी पक्षियों की गणना की। 

Arrival of migratory birds increased in Haiderpur Wetland in bijnor, twenty thousand birds seen during bird watching
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

पक्षियों की गणना में बहुत ही सुखद आंकड़े सामने आए हैं। इस साल फरवरी में हैदरपुर वेटलैंड में हुई बर्ड वॉचिंग में 110 प्रजातियों के करीब 22 हजार प्रवासी पक्षी मिले थे। अब नवंबर में हुई बर्ड वॉचिंग में हैदरपुर वेटलैंड में 95 प्रजातियों के 27 हजार से अधिक पक्षी दिखे हैं। हर जगह प्रवासी और स्थानीय पक्षियों के बड़े बड़े झुंड दिखे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arrival of migratory birds increased in Haiderpur Wetland in bijnor, twenty thousand birds seen during bird watching
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

अभी सर्दियों का केवल आगाज हो ही रहा है। ऐसे में सर्दी होने पर बाकी प्रजातियों के पक्षियों के भी भारी तादाद में हैदरपुर वेटलैंड में आने की उम्मीद है। बर्ड वॉचर आशीष लोया के अनुसार हैदरपुर वेटलैंड सुंदर पक्षियों के खजानों से भरता चला जा रहा है। सर्दी बढ़ने पर वेटलैंड में पक्षियों का जमावड़ा और बढ़ने वाला है।

विज्ञापन
Arrival of migratory birds increased in Haiderpur Wetland in bijnor, twenty thousand birds seen during bird watching
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि में विदेशी पक्षी आए - फोटो : अमर उजाला

सुर्खाब का मिला विशाल झुंड
वेटलैंड में सुर्खाब पक्षियों का बहुत बड़ा झुंड मिला है। सुर्खाब पक्षी बहुत सुंदर होता है। वेटलैंड में इसका अब तक केवल 40 से 50 पक्षियों का ही झुंड दिखाई दे रहा था। लेकिन इस बार 1300 से अधिक पक्षियों का झुंड दिखा है। इतना बड़ा झुंड देखकर बर्ड वॉचर भी हैरत में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed