फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश पर कुर्बान हो गए क्रांतिधरा के मेजर केतन शर्मा, आज तिरंगे में लिपटकर पहुंचेगा मेरठ का लाल

Tue, 18 Jun 2019 05:57 AM IST
कपिल kapil मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 05:57 AM IST
सार

क्रांतिधरा के लाल मेजर केतन शर्मा की शहादत का जिसे भी पता चला, भावुक हो गया।मेजर के घर के बाहर जहां रात तक लोगों की भीड़ जमा थी। वहीं आसपास के लोग भी अपने घरों के बाहर थे। मंगलवार को मेरठ का लाल तिरंगे में लिपटा हुआ अपने घर पहुंचेगा... हर आंख नम होगी, हर सीना गर्व से चौड़ा होगा।

विज्ञापन
Army Major Ketan Shrama martyred in encounter in jammu and kashmir
विलाप करती मां और साइड में केतन व पत्नी - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम 4:30 बजे का समय था। कंकरखेड़ा के श्रद्घापुरी सेक्टर-4 निवासी रविंद्र शर्मा पत्नी ऊषा के साथ घर पर थे। आसपास के कुछ लोग अपने घरों से बाहर थे। तभी आर्मी की एक गाड़ी पहुंचती है। आसपास के लोगों से पूछती है कि मेजर केतन शर्मा का मकान कौन सा है। इन जवानों के चेहरे पर एक खामोशी सी थी। पड़ोस के लोग इशारा करके बताते हैं कि यह मकान मेजर केतन शर्मा का है। उनके माता-पिता इस समय घर पर ही हैं। जवान अंदर पहुंचते हैं। रविंद्र शर्मा कहते हैं कि आइए.. अंदर आइए। आर्मी के जवान पूछते हैं कि आप केतन शर्मा के पिता हैं... यह सुनते ही रविंद्र शर्मा चुप्पी साध जाते हैं। तभी आर्मी के जवान लौट जाते हैं।

Army Major Ketan Shrama martyred in encounter in jammu and kashmir
शहीद के घर पहुंचे विधायक - फोटो : अमर उजाला

शाम 5:05 बजे फिर से आर्मी अफसर पहुंचते हैं और मेजर केतन शर्मा के पिता से बात करते हैं। उन्हें धीमे स्वर में बताया जाता है कि मेजर केतन शर्मा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में शहीद हो गए हैं। इकलौते बेटे की शहादत की खबर सुनकर पिता रविंद्र शर्मा की आंखें भर आती है। सीने पर भारी बोझ लिए वह जमीन पर बैठ जाते हैं। कुछ कहना चाहते हैं। लेकिन गला रुंध जाता है। मेजर केतन की इस शहादत के बारे में उनकी मां को नहीं बताया गया। यही बताया गया कि केतन को चोट लगी है और वह ठीक हैं। उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।

Army Major Ketan Shrama martyred in encounter in jammu and kashmir
डीएम से बोले मैंने सब कुछ खो दिया - फोटो : अमर उजाला

माहौल हुआ गमगीन, सांत्वना देने पहुंचे
कुछ ही पलों में आसपास का माहौल गमगीन हो गया। आसपास के लोग भी शहादत की खबर सुनकर भावुक हो गए। घर के बाहर लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में डीएम अनिल ढींगरा, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल और एसडीएम कमलेश गोयल भी सांत्वना देने पहुंच गए। डीएम को देखकर मेजर के पिता की आंखें भर आईं। रविंद्र शर्मा के घर के बराबर में ही बड़े भाई अशोक शर्मा भी रहते हैं। उन्हें यह सूचना मिली तो वह बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Army Major Ketan Shrama martyred in encounter in jammu and kashmir
केतन के घर के बाहर आर्मी अफसप - फोटो : अमर उजाला

पता नहीं उसे कितनी चोट लगी है
शाम से ही मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मां ऊषा कहती हैं कि शाम से आर्मी वाले आ रहे हैं। मेरे बेटे केतन से मेरी बात तो करवा दो। मेरा इकलौता लाल, पता नहीं उसे कितनी चोट लगी है। मेरा मन नहीं मान रहा। मेरी आंखें सूख चुकी हैं। कोई है जो मेरे बेटे से बात करवा दे। इस बीच आर्मी अफसर कहते हैं कि माताजी, केतन शर्मा ठीक हैं। उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है। उन्हें चोट लगी है, वैसी कोई बात नहीं है। ऊषा फिर रोने लगती हैं। तभी आर्मी के एक अफसर ने कहा कि मुझे भी बेटा समझो। मैं तो आपका बेटा हूं। बात करवा देंगे। आप यकीन तो करो कि मेजर केतन ठीक हैं।

विज्ञापन
Army Major Ketan Shrama martyred in encounter in jammu and kashmir
केतन के पिता ढांढस बंधाते विधायक - फोटो : अमर उजाला

तभी ऊषा शर्मा बेटे मेजर केतन शर्मा के मित्र मेजर आदित्य मलिक को आवाज लगाकर बुलाती हैं कि यह आदित्य भी मेरा बेटा है। केतन के साथ भर्ती हुआ और ट्रेनिंग की है। मेजर आदित्य भी कहते हैं कि वह ठीक हैं। वहां मोबाइल काम नहीं कर रहे हैं। प्लेन से दिल्ली लाया जा रहा हैं। मैं कल सुबह (मंगलवार) को बात करा दूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed