फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराजिता: छात्राओं को कॅरियर संबंधी जिज्ञासाओं का मिला हल, रंगों से दर्शाई 'नारी शक्ति'

Mon, 26 Nov 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 26 Nov 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
Aparajita: student shows the power of women by poster Resolve the careers related roblems
अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स

अमर उजाला के अभियान 'अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स' के तहत पश्चिमी यूपी के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेरठ के सेठ बीके माहेश्वरी स्कूल में कॅरियर काउंसलिंग का कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्राओं की कॅरियर से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। 

Aparajita: student shows the power of women by poster Resolve the careers related roblems
अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स
इस अभियान के तहत बिजनौर में एमडी कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने लेखन के माध्यम से नारी उत्थान पर अपने विचार रखे। छात्राओं ने बताया कि महिलाएं अब केवल गृहस्थी तक ही सीमित नहीं रह गईं हैं, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी पहचान कायम कर रही हैं। यही नहीं कई क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए कार्य मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। 
 
Aparajita: student shows the power of women by poster Resolve the careers related roblems
अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स

बागपत जिले में राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने अपराजिता अभियान की जमकर सराहना की। उन्होंने अपराजिता को पोस्टर लॉन्च करते हुए कहा कि बेटियां किसी भी रूप में बेटों से कम नहीं हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aparajita: student shows the power of women by poster Resolve the careers related roblems
अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स

शामली में झिंझाना रोड पर बीएसएम स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने रंगों के माध्यम से नारी अस्तित्व को लेकर अपने मन की भावनाओं को व्यक्त किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक की 138 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने 'बेटी किसी से कम नहीं' विषय पर अपने मन के भावों को कैनवास पर उकेरा। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक पोस्टर बनाए।

विज्ञापन
Aparajita: student shows the power of women by poster Resolve the careers related roblems
अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स

अमर उजाला के अभियान 'अपराजिता:100 मिलियन स्माइल्स' के तहत सोमवार को शामली जनपद के बीएसएम स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कई छात्राओं ने अपने पोस्टरों में यह दर्शाया कि वर्तमान में महिलाएं कितनी जकड़ी और बंधी हुई हैं। उन्होंने अमर उजाला के अपारजिता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को भी पूरी आजादी मिलनी चाहिए और उन्हें भी पुरूषों की हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए। वहीं कक्षा 11वीं की छात्रा रितिका ने बताया कि महिलाओं में इतनी ताकत होती है कि वह भी पुरूषों के बराबर काम कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed