फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी यूपी के पर्वतारोही सोनू की 'जांबाजी', रिएलटी शो में करेंगे शिरकत

Sun, 25 Nov 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 25 Nov 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
mountaineer Sonu kumar from up will be seen in Discovery Channel indias citizen squad
सोनू कुमार

देश के पहले सैन्य आधारित रिएलटी शो में यूपी के पर्वतारोही सोनू कुमार का जांबाज प्रदर्शन 30 नवंबर से डिस्कवरी चैनल इंडिया और डिस्कवरी एचडी वर्ल्ड पर प्रसारित किया जाएगा। फिटनेस, आत्मविश्वास, बुलंद हौसले से जुड़े शो में देशभर के 12 प्रतिभागियों में शामिल रहा सोनू यूपी का अकेला खिलाड़ी है। आर्मी अफसरों की देखरेख में चयनित युवाओं की बेसिक ट्रेनिंग कश्मीर में कराई गई है। शो में सोनू युवाओं को देश का अच्छा सिटीजन बनने के लिए प्रेरित करेगा।  

mountaineer Sonu kumar from up will be seen in Discovery Channel indias citizen squad
सोनू कुमार

'इंडियाज सिटीजन स्क्वायड' रिएलटी शो शुक्रवार रात 9 बजे से देखा जा सकेगा, जिसमें मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी के गांव फलौदा निवासी सोनू कुमार का दमखम, प्रतिभा देश-दुनिया के सामने आएगी। कश्मीर में 17 से 30 सितंबर तक ये ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया। देश से चुने गए 12 युवाओं ने भागीदारी की। छह-छह खिलाड़ियों की टीम बनाई गई और कोई भी कठिन लक्ष्य पूरा करने को दिया जाता था।


 
mountaineer Sonu kumar from up will be seen in Discovery Channel indias citizen squad
सोनू कुमार

पर्वतारोही सोनू के मुताबिक- मुझे दो बार टीम लीडर बनाया गया और जीत मिली। दो सप्ताह की ट्रेनिंग के दौरान 24 घंटे सतर्क रहना होता था। सेना के रिटायर्ड फौजियों कर्नल सरीन, गिरीश मार्कोस, पैरा फोर्स से रूपलाल, किशोरी लाल और पर्वतारोही सुनील आदि ने बेसिक ट्रेनिंग का जिम्मा निभाया। सोनू डिस्कवरी चैनल इंडिया का शुक्रिया जताते हैं कि उन्हें मौका दिया। वे यूपी से एकमात्र प्रतिभागी थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
mountaineer Sonu kumar from up will be seen in Discovery Channel indias citizen squad
सोनू कुमार

एवरेस्ट को छूने की ख्वाहिश
सोनू एक गरीब परिवार का होनहार बेटा है। पिता सागर सिंह मजदूरी करते है। पर्वतारोहण में उनकी उपलब्धियां शानदार रही है। वह हनुमान टिब्बा की छह हजार फीट ऊंची पहाड़ी, लद्दाख की 19, 434 ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा चुका है।

विज्ञापन
mountaineer Sonu kumar from up will be seen in Discovery Channel indias citizen squad
सोनू कुमार

जुलाई में चंद्रभागा चोटी पर इंडियन माउंटेंरिंग फाउंडेशन की 11 सदस्यीय टीम के साथ उसने स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। सोनू की आर्थिक मदद फलौदा के उधमी नवीन त्यागी ने की। ग्रामीणों का भी सहयोग मिला। सोनू को उम्मीद है कि डिस्कवरी चैनल पर उसके शो के प्रसारण के बाद उसे पर्वतारोहण को प्रायोजक मिलेगा, ताकि वह एवरेस्ट की चोटी छूने का सपना पूरा कर सके। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed