अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत यूपी के बागपत में हरियाली तीज पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज और डीपीएस बागपत में आयोजित प्रतियोगिता में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एक से बढक़र एक मेहंदी के डिजाइन बनाए गए। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।
अपराजिता: हरियाली तीज पर महिलाओं ने रचाई मेहंदी, झूले पर गाए सावन के गीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने इसमें प्रतिभाग किया। प्राचार्य ने कहा कि हरियाली तीज से हर तरफ हरियाली ही हरियाली छा जाती है। सूखे पेड़-पौधे भी अंकुरित हो जाते है। पेड़ों पर झूले डालकर लोक गीत गाकर त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार का पर्यावरण से लेकर दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ता है।
चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि मेहंदी के माध्यम से भगवान शिव, गणेश, मां पार्वती और श्रीकृष्ण के चित्र बनाए गए। मोर पंख एवं पुष्प के चित्रों को उकेरा। प्रतियोगिता में श्वेता प्रथम, पारूल द्वितीय, शिवानी तृतीय रही। निर्णायक मंडल में डॉ. विद्योत्तमा, डॉ. बबली चौहान, डॉ. पूनम चौहान, डॉ. सुनील चौहान रहे। पायल, श्वेता, पूजा, मनीषा, पारूल, गोल्डन, अनिष्का, अंजुम, दीपा और शिवानी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डॉ. उमलेश, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. गीता, डॉ. अंजलि, संजय, तरूण, रश्मि गौतम का सहयोग रहा।
डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज मनाई गई। बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कराए गए। अध्यापिकाओं ने एक से बढक़र एक मेहंदी रचाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों को हरियाली तीज के बारे में बताया। प्रधानाचार्य नूपुर शर्मा सभी को शुभकामनाएं दीं। सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। रुचि जैन, कुसुम, शैली, प्रियंका, दीपा, निष्ठा, अल्पना, संगीता, राधिका, पूजा, शिवानी, आंचल, नैंसी, साक्षी, मनीषा, कविता, रश्मि का सहयोग रहा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शहर के मुन्नालाल एंक्लेव में सुधा जैन के आवास पर हरियाली तीज मनाई गई। यहां पर महिलाओं ने लोक गीत प्रस्तुत किए। गीतों पर जमकर झूमे। झूठा झूलते हुए सखियों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सुधा जैन के आवास पर साक्षी जैन, रुचि जैन, कोमल जैन, पिंकी जैन, नूपुर जैन, रेखा जैन मौजूद रहे।