साल 2018 पश्चिमी यूपी के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इस बीच बागपत जिले को एक कीमती तोहफा मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे की सौगात देकर लोगों का सपना पूरा कर दिया। इस एक्सप्रेस- वे की खास बात है कि यह देश का अद्धुत एक्सप्रेस-वे है। पीएम मोदी ने बागपत के खेकड़ा स्टेडियम से 135 किमी लंबे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। जानिए क्या है एक्सप्रेस-वे की खास बातें...
अलविदा 2018: वेस्ट यूपी को मिली सबसे बड़ी सौगात, देखें- अद्भुत एक्सप्रेस-वे की 11 तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेस-वे के खास तथ्य
लंबाई
135 किमी
बड़े पुल
4
छोटे पुल
46
रेल ब्रिज
8
इंटरचेंज
7
फ्लाईओवर
3
पैदल अंडर पास
151
वाहन अंडर पास
70
भूमिगत पुलिया
114
मुख्य टोल प्लाजा
2
दिल्ली के जाम से छुटकारा, आसान होगा सफर
दिल्ली पर वाहनों का बोझ कम करने के लिए बनाए गए ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एक्सिस कंट्रोल रहेगा। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अब लोगों को दिल्ली में एंट्री करने की जरूरत नहीं। वहीं वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के साथ मिलकर यह दिल्ली के चारों तरफ रिंग रोड बन जाएगा।
बागपत से ऐसे गुजरता है एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का बागपत में 20.125 किमी का टुकड़ा है। काठा, मवी कलां, खेकड़ा, रावण उर्फ बड़ा गांव, नंगला बहेड़ी, लहचौड़ा, गौना, सिंगौली तगा, शरफाबाद, आलम गिरपुर उर्फ टुकाली एवं फुलैरा गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। मवी कलां में इंटरचेंज बनाया है, इससे बागपत ही नहीं शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और गाजियाबाद के लोगों को भी बड़ा लाभ हुआ। गढ़-सोनीपत हाइवे पर वाहनों का बोझ एक्सप्रेस-वे के शुरू हो जाने से कम हुआ है।
ड्रिप सिंचाई वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए खास सुविधाओं का इंतजाम हुआ है। 135 किमी के टुकड़े में आठ जगह हाईवे नेस्ट बनाए गए, इनमें जलपान और खानपान की सुविधाएं शामिल है। सोलर पावर और ड्रिप सिंचाई की वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। ओवरलोड वाहन एक्सप्रेस-वे नहीं चल सकेंगे, ऐसे वाहनों को एग्जिग गेट से बाहर कर दिया जाएगा। आठ सोलर पावर प्लांट लगाए हैं। एक्सप्रेस-वे की बगल में पेट्रोल पंप, मोटल्स, रेस्ट एरिया, वॉश रूम, रेस्टोरेंट, दुकानें और रिपेयर सर्विस रहेगी।