अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित ब्रेवुरा होटल एवं रिजार्ड में शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों से रक्तदाता ब्रेवुरा रिजार्ट में पहुंचे।
मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला अभियान का हिस्सा बने उद्यमी, महिला और व्यापारी, रक्तदान कर देश को दिया संदेश
खून की आवश्यकता होने पर खून कोई विकल्प नहीं होता है। ऐसे में जरूरतमंद को समय पर खून उपलब्ध कराने के लिए अमर उजाला के अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' के अंगर्तत 10 मई से 15 अगस्त तक होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शृंखला में रक्तदान शिविर को भी जोड़ा गया। शिविर में उत्साह के साथ युवा, महिला, सामाजिक संगठन, राजनैतिक, उद्यमी और व्यापारियों के साथ पुलिसकर्मी व सरकारी कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया। रक्त एकत्रित करने के लिए होटल में पांच बेड का विशाल हॉल तैयार किया गया। हॉल में रक्तदातों के बैठने की भी व्यवस्था की गई।
बताया गया कि रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा परामर्थ के साथ विभिन्न जांच भी की गई। चिकित्सक से परामर्श के बाद रक्त एकत्रित किया गया। शाम चार बजे तक 128 यूनिट रक्त एकत्रित कर लिया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ प्रथम बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों के लिए सूक्ष्म जलपान, सर्टिफिकेट और प्रतीक चिन्ह के रूप में कप दिया गया। फोर्टिस अस्पताल से आए मार्केटिंग मैनेजर सौरभ टंडन ने बताया कि सर्टिफिकेट के आधार पर लोग आवश्यकतानुसार अस्पताल से ब्लड ले सकते हैं।
ब्रेवुरा होटल संचालक शेखर भल्ला ने बताया कि पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन अमर उजाला के सहयोग से किया गया है। अब यह आयोजन अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बन गया है। प्रतिवर्ष 12 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में एडीएम सिटी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, अल्पसंख्या आयोग के सदस्य सुरेश जैन रितुराज रहे।
ये लोग रहे फोर्टिस की टीम में शामिल
फोर्टिस ब्लड बैंक एचओडी डॉ. सीमा सिन्हा, मैनेजर ब्लड बैंक यतिन, मैनेजर मार्केटिंग सौरभ टंडन, ब्रिजेश, शिवानी, अमर, आरिफ, पिंकी आदि रहीं।
रक्तदान कर अमर उजाला के अभियान का हिस्सा बने
मां तुझे प्रणाम अमर उजाला की बहुत ही सकारात्म पहल हैं। पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करके स्वयं को अमर उजाला के अभिनव अभियान का हिस्सा बनने का मौका मिला है। - सलीम अहमद, चैप्टर प्रभारी, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान