कोरोना काल में भी यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन गत एक जून से किया जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार ने मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी अपनाने के आदेश दिए हुए हैं। एसओपी के तहत ही बसों का संचालन किया जा सकता है। इसे देखने के लिए बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे पर पहुंची। वहां न केवल सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन होता मिला, बल्कि हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन बिना सैनिटाइजर बोतल के मिली। जिम्मेदार बस चालक और परिचालक ही सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते मिले।
अमर उजाला लाइव रिपोर्ट: बस अड्डे पर उड़ रही एसओपी की धज्जियां, तस्वीरों में देखें हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थान: भैंसाली बस अड्डा
बस अड्डे पर करीब दो दर्जन बस खड़ी हैं। कुछ यात्री शेड में बैठकर बसों का इंतजार कर रहे हैं तो कुछ बसों के अंदर बैठे हैं। सबसे ज्यादा यात्री शामली जाने वाले हैं। शामली जाने के लिए काउंटर पर खड़ी मेरठ डिपो की बस संख्या यूपी 42 एटी-0685 में करीब 40 यात्री बैठे हैं। इनमें आधे यात्रियों ने ही मास्क लगाया है।
सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं
यात्री शेड से लेकर बस के अंदर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। पैसेंजर वेटिंग शेड में रखी बेंच पर दो यात्रियों की बजाय चार यात्री तक बैठे मिले। इतना ही नहीं, पूछताछ खिड़की के निकट पड़ी बेंच पर चार रोडवेज कर्मी (चालक-परिचालक) बैठे मिले और चालक उनके सामने नीचे बैठा मिला। इनमें से तीन ने मास्क नहीं लगाया था। कैमरा दिखा तो तीनों ने आनन-फानन में मास्क लगाए।
मशीन में नहीं मिला सैनिटाइजर
यात्रियों के लिए एमडीए ने भैंसाली बस अड्डे के लिए हैंड्स फ्री सैनिटाइजर मशीन गिफ्ट की थी। यह मशीन पैर से चलती है। मशीन में सैनिटाइजर की बोतल न होने से इस्तेमाल ही नहीं हो पा रहा है। सेंसर युक्त सैनिटाइजर मशीन चालू मिली।
बसों को हर ट्रिप पर सैनिटाइज किया जा रहा है। बस स्टाफ को सोशल डिस्टेंस का पालन करने और यात्रियों को भी बिना मास्क के नहीं बैठाने के साथ ही चालक और परिचालक को रोजाना सैनिटाइजर दिया जाता है। जो भी एसओपी का उल्लंघन करता मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। - राजेश कुमार, एआरएम
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/