फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन का अभियान, एक यूनिट रक्तदान, बचाए चार की जान

Thu, 01 Oct 2020 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's campaign, donating one unit blood and saving four lives
blood donation camp baghpat - फोटो : amar ujala

बागपत अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आज यानि गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है।


 

Amar Ujala Foundation's campaign, donating one unit blood and saving four lives
blood donation camp baghpat - फोटो : amar ujala

एक अक्तूबर को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम शकुंतला गौतम, विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा रहे। 

Amar Ujala Foundation's campaign, donating one unit blood and saving four lives
blood donation camp - फोटो : amar ujala

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान से पहले रक्तदाता के ब्लड की जांच की गई। डाॅ अनुराग के अनुसार रेयर ग्रुप के ब्लड ग्रुप वाले जरूर रक्तदान करें। क्योंकि इस तरह के ग्रुप वाले रक्त की समय.समय पर आवश्यकता पड़ती रहती है। लोगों से आह्वान किया गया है कि वह कैंपों में पहुंचे और रक्तदान जरूर करें। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड दिया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's campaign, donating one unit blood and saving four lives
blood donation camp - फोटो : amar ujala

रक्तदान के लिए करें कॉल
रक्तदान शिविर सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित किया जा रहा है। साढ़े दस बजे तक 12 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान के लिए जानकारी लेने के लिए मोबाइल नंबर  8954893110 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's campaign, donating one unit blood and saving four lives
blood donation camp baghpat - फोटो : amar ujala

इन संगठनों ने लोगों को किया जागरूक
रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने में लायन क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट 321 सी-1 के चेयरमैन विजन ने लोगों को जागरूक किया। पूर्व जिला बार संघ अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने अधिवक्ताओं को जागरूक किया। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने लोगों को जागरूक किया। युवा किसान क्लब और जय भारत माता ट्रस्ट ने लोगों को जागरूक कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed