फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After the encounter in Meerut, the STF rescued the doctor of Delhi

मेरठ में मुठभेड़ के बाद दिल्ली के डॉक्टर को एसटीएफ ने छुड़ाया, मांगी थी पांच करोड़ की फिरौती

Sat, 22 Jul 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Sat, 22 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
After the encounter in Meerut, the STF rescued the doctor of Delhi
मेरठ में शताब्दी नगर में वह मकान जहां दिल्ली के डाक्टर को बदमाशों ने अपहरण के बाद छिपा रखा था। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली पुलिस, एसटीएफ और मेरठ पुलिस ने बुधवार शाम संयुक्त रूप से परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित एक मकान पर दबिश देकर दिल्ली से अपहृत डॉक्टर ए. श्रीकांत गौड़ को छुड़ा लिया। बदमाशों और पुलिस में 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। डॉक्टर को छुड़ाने के बाद दिल्ली पुलिस उन्हें बाईपास स्थित एक होटल में पूछताछ के लिए ले गई। देर रात तक पुलिस अफसर छानबीन में जुटे रहे। एक सप्ताह से दिल्ली पुलिस की एसटीएफ समेत 24 टीमें मेरठ में डेरा डाले हुए थीं। 
विज्ञापन


 

After the encounter in Meerut, the STF rescued the doctor of Delhi
मुठभेड़ के बाद फर्श पर ‌बिखरा खून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुधवार शाम छह बजे दिल्ली पुलिस के डीसीपी, दिल्ली एसटीएफ, मेरठ एसटीएफ, एसपी क्राइम शिवराम यादव, परतापुर पुलिस ने शताब्दीनगर स्थित ए ब्लॉक के तिराहे पर बी ब्लॉक में एक मकान पर दबिश दी। जैसे ही एसटीएफ और पुलिस टीम ने मकान का दरवाजा खटखटाया तो बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाश छत से गोलियां बरसाते रहे और पुलिस घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग करती रही। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश प्रमोद गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने घायल प्रमोद समेत तीन बदमाश गिरफ्तार किए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से कई हथियार भी बरामद किए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

After the encounter in Meerut, the STF rescued the doctor of Delhi
मौके पर लोगों की भीड़
पुलिस के मुताबिक आंध्र प्रदेश के रहने वाले डॉ. श्रीकांत गौड़ (29) दिल्ली में मेट्रो हार्ट एवं कैंसर अस्पताल प्रीत विहार में डॉक्टर हैं। वह दिल्ली में गौतम नगर में रहते हैं। छह जुलाई को प्रीत विहार मेट्रो स्टेशन से घर जाने के लिए उन्होंने ओला कैब बुक की थी। उसके बाद बदमाशों ने कैब समेत डॉक्टर का अपहरण कर ओला कैब कॉल सेंटर पर कॉल कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। अपहृत डॉक्टर के साथी डॉ. राकेश ने दिल्ली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन

After the encounter in Meerut, the STF rescued the doctor of Delhi
घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली पुलिस ने डॉक्टर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा था। जिसमें एक नंबर मुजफ्फरनगर के दौराला क्षेत्र के दादरी गांव निवासी अनुज पुत्र सतबीर का ट्रेस हुआ। इस नंबर की लोकेशन खतौली में मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने सफेद वैगनार कार यूपी 15सीटी 2291 में सवार बदमाश अनुज का खतौली से पीछा शुरू किया। दौराला बॉर्डर से पहले बदमाश ने पुलिस को पीछा करते देखा तो वह कार दौड़ाता हुआ दौराला क्षेत्र में सकौती-पीरपुर मार्ग पर ले गया।

After the encounter in Meerut, the STF rescued the doctor of Delhi
गेट के बाहर बिखरा खून - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यहां दिल्ली पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने पहले तो पांच फीट ऊपर से गाड़ी को कूदा दिया। इस दौरान कार का टायर भी फट गया। कार से कूदकर बदमाश जंगल में घुस गया था।  दिल्ली और मेरठ पुलिस ने जंगल में करीब छह घंटे तक कांबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि बदमाश पांच करोड़ रुपये की फिरौती लेने के लिए मोबाइल फोन से डॉक्टर के घर वीडियो भेज रहे थे। बदमाश धमकी दे रहे थे कि पैसे जल्दी दो दो, नहीं तो डॉक्टर की हत्या कर देंगे। अगर पुलिस को बताया तो फिर अंजाम बुरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed