मैं पहली बार सेलिब्रेटी के तौर पर किसी विद्यालय में आई हूं। यह दिन मेरे लिए विशेष स्मृतियों में से एक रहेगा। आगे बढ़ने के लिए अपने पर विश्वास कीजिए और कार्य करते रहिए। यह बातें अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मेरठ पब्लिक स्कूल की छात्राओं से कही। इस दौरान तापसी पन्नू ने एक सवाल के जवाब में अपनी सफलता का मूल मंत्री भी बताया। अगली स्लाइडों में जानिए:-
2 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
पिछले एक सप्ताह से ‘सांड़ की आंख’ फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरठ में मौजूद तापसी पन्नू गुरुवार को वेस्ट एंड रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल पहुंचीं। स्कूल परिसर में पहुंचते ही वह मीडिया कर्मियों को देखकर स्कूल प्रशासन पर नाराज हो गईं। उन्होंने स्कूल के प्रबंध निदेशक विक्रमजीत शास्त्री को खरी-खोटी सुनाई।
3 of 13
स्कूल कार्यक्रम में बच्चों के बीच तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कैमरों को वहां से हटाने के लिए कहा। तापसी ने कहा कि अगर मीडिया नहीं हटीं तो वह स्टेज से कार्यक्रम को भी संबोधित नहीं करेंगी। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि उनकी मैनेजर ने पहले प्रेस वार्ता के लिए हमें बताया था, लेकिन बाद में मना कर दिया था।
4 of 13
स्कूल कार्यक्रम में तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल परिसर में उन्होंने करीब एक घंटे तक छात्राओं के साथ संवाद किया। छात्राओं ने बारी-बारी से प्रश्न किए जिसके जवाब भी तापसी ने अपने अंदाज में दिए।
5 of 13
स्कूल में कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले छात्राओं ने ‘शुभ दिन है आज आपका स्वागत है’ समूह गान से तापसी का स्वागत किया। प्राइमरी वर्ग की छात्राओं ने ‘जुंबा फिटनेस एरोबिक्स’ डांस कर सुंदर प्रस्तुति दी तो वहीं, सीनियर वर्ग की छात्राओं ने ‘उरी चिरैया’ की प्रस्तुति देकर मनमोह लिया।