{"_id":"675a5e182ed7b1599a0d395d","slug":"actor-mushtaq-khan-kidnapping-case-new-reveal-shopping-was-in-muzaffarnagar-khatauli-from-actor-phone-2024-12-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mushtaq Khan: मुश्ताक अपहरण केस में नया खुलासा, मंडप में भी ठहराया; अभिनेता के फोन से इस शहर में की थी खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mushtaq Khan: मुश्ताक अपहरण केस में नया खुलासा, मंडप में भी ठहराया; अभिनेता के फोन से इस शहर में की थी खरीदारी
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:53 AM IST
सार
अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण मामले में पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी बिजनौर शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में भी पहुंचे थे। हालांकि यहां कुछ देर के लिए ठहरे। इसके बाद चाहशीरी स्थित एक मकान में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
1 of 9
Actor Mushtaq Khan
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गदर फिल्म में सनी देओल के पाकिस्तानी दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण कांड में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। अब जांच में सामने आया है कि अपहरण के बाद अभिनेता मुश्ताक खान को एक मंडप में भी रखा गया था। इसके अलावा, मुश्ताक खान के मोबाइल से आरोपियों ने खरीदारी भी की थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
2 of 9
mushtaq khan
- फोटो : अमर उजाला
मुश्ताक को लेकर बिजनौर के मंडप में भी पहुंचे थे आरोपी
पुलिस की जांच में सामने आया कि अभिनेता मुश्ताक खान को लेकर आरोपी बिजनौर शहर के स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में भी पहुंचे थे। हालांकि यहां कुछ देर के लिए ठहरे। इसके बाद चाहशीरी स्थित एक मकान में उन्हें बंधक बनाकर रखा गया। 21 नवंबर की सुबह साढ़े तीन बजे जब आरोपी नशे में धुत होकर सो गए तो मुश्ताक खान भाग निकले थे। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम उक्त मंडप में भी दबिश दी और चौकीदार से पूछताछ की।
3 of 9
Mushtaq Khan
- फोटो : instagram
मुश्ताक के फोन के जरिए खतौली में की खरीदारी
पुलिस की जांच में सामने आया कि अभिनेता मुश्ताक खान के फोन से भुगतान करते हुए आरोपियों ने खतौली में एक मिक्सर और पानी गर्म करने का हीटर खरीदा था। पुलिस के अनुसार कुछ नकदी भी निकली। इस तरह से दो लाख की वसूली की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
आरोपियों की गली में पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
छह संदिग्धों से पूछताछ जारी
उधर, अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरण कांड में पुलिस की अलग अलग टीमों ने बुधवार को दिल्ली और उत्तराखंड में डेरा डाल दिया। हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। हिरासत में लिए गए छह संदिग्धों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
5 of 9
सुनील पाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
आपको बता दें कि मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का अपहरण करने के बाद मेरठ में करीब आठ लाख की फिरौती वसूली गई। मामले में अभिनेता की पत्नी ने मुंबई में केस दर्ज कराया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने बिजनौर के लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल की पहचान करते हुए दबिश दी। बिजनौर पुलिस की टीमों ने भी दबिश देकर छह संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। मगर लवी पाल और अर्जुन कर्णवाल हाथ नहीं लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।