पीएसी की गाड़ी से दो कांवड़ियों को टक्कर लग गई, जिसके बाद अन्य कांवड़ियों ने हाईवे पर उत्पात मचा दिया। यही नहीं इसके बाद जमकर बवाल हुआ। पीएसी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया गया। आगे देखिए बवाल की 11 तस्वीरें
2 of 11
पीएसी की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में नेशनल हाईवे एनएच-58 पर शुक्रवार शाम को एक पीएसी की गाड़ी से दो कांवड़ियों को टक्कर लग गई। टक्कर लगने से दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।
3 of 11
पीएसी की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल कांवड़ियों को तड़पता देखकर हरियाणा और पंजाब के कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस को पीटा और पीएसी/आरआरएफ की गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया। शहर से पुलिस अफसर पहुंचे तब स्थिति नियंत्रण में आई।
4 of 11
पीएसी की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
जानी थानाक्षेत्र के चौबला गांव निवासी दिनेश पुत्र बुद्ध प्रकाश व जोगिंद्र पुत्र सुखपाल बाइक से कांवड़ लेने शुक्रवार रात हरिद्वार जा रहे थे।
5 of 11
पीएसी की गाड़ी में तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि एनएच-58 पर वलीदपुर गांव के पास छठी वाहिनी पीएसी की महिंद्रा पिकप गाड़ी से कांवड़ियों की बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दिनेश व जोगिंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते हाईवे पर गुजर रहे हरियाणा, पंजाब के कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। माहौल गर्माते ही पीएसी के जवान गाड़ी छोड़कर भाग गए।