फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज धमाकों के साथ फटे गैस सिलिंडर, आवाज सुन सहम गए लोग, देखिए तस्वीरें

Fri, 03 Aug 2018 10:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
UP A fire broke out in the cardboard factory of Saharanpur, see photos
फैक्ट्री में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

गत्ता फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री में रखे छह गैस सिलिंडर तेज धमाकों के साथ फटने शुरू हुए तो मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कुतुबशेर थाना क्षेत्र के शारदा नगर रोड की है। आगे देखिए- आग की खौफनाक तस्वीरें...

UP A fire broke out in the cardboard factory of Saharanpur, see photos
फैक्ट्री में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

शारदानगर स्थित इंदिरा कॉलोनी में पटेल नगर निवासी संजीव शर्मा की गत्ते के बॉक्स बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 5 बजे अचानक गत्ता फैक्ट्री में आग लग गई।

UP A fire broke out in the cardboard factory of Saharanpur, see photos
फैक्ट्री में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

आग लगते ही फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई, लेकिन इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता फैक्ट्री में रखे एक दर्जन सिलिंडरों से धमाके होने शुरू हो गए। एक के बाद एक सिलिंडर फटने लगे। लोगों को धमाके के साथ सिलिंडर हवा में उड़ते नजर आए। जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP A fire broke out in the cardboard factory of Saharanpur, see photos
फैक्ट्री में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। सरसावा से भी दमकल बुलवाई गई। चार गाड़ियां आग बुझाने में लग गईं। लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कुछ सिलेंडरों को फटने से पहले ही दमकल कर्मियों ने प्रयास कर बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
UP A fire broke out in the cardboard factory of Saharanpur, see photos
फैक्ट्री में भीषण आग लगी - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में गत्ता भरा हुआ था। आग से लाखों रुपये का गत्ता एवं मशीनें जल गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक संजीव शर्मा की हालत फैक्ट्री में लगी आग को देखकर बिगड़ गई। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed