फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: मऊ में खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, नदी का रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती इलाकों के लोग

Wed, 12 Oct 2022 08:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 08:55 PM IST
विज्ञापन
Saryu River flowing above danger mark in Mau people of coastal areas were shocked
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मऊ जिले में सरयू नदी में दोबारा बाढ़ से चिंता का माहौल है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से दो तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।  कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। जिले में खतरा निशान 69.90 मीटर है। नदी खतरा बिंदु से 1.10 मीटर ऊपर बह रही है। नदी में बाढ़ के दबाव से दोहरीघाट नगर की सुरक्षा के लिए रखे बोल्डर खिसकने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। दोहरीघाट क्षेत्र और मधुबन तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के लोग नदी के रौद्र रुप को देखकर सहम गए हैं।

तटवर्ती इलाकों में जलमग्न हजारों एकड़ फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। सरयू नदी का जलस्तर खतरा निशान से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों को नुकसान की चिंता सताने लगी है।  प्रशासन की तरफ से पर्याप्त नाव की व्यवस्था न होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। सब कुछ जानकर आला अधिकारी दिशा निर्देश-जारी कर इतिश्री कर दे रहे हैं।

Saryu River flowing above danger mark in Mau people of coastal areas were shocked
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात - फोटो : अमर उजाला

दोहरीघाट कस्बे के तीन मुहल्लों में बाढ़ का पानी घुस जाने से हड़कंप मच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर से भारत माता मंदिर, मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। 

Saryu River flowing above danger mark in Mau people of coastal areas were shocked
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात - फोटो : अमर उजाला

नदी की प्रलयंकारी लहरों के दबाव से नगर की सुरक्षा के लिए रखा बोल्डर खिसकने लगा है। वहीं तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, सरया, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, ठिकरिया महुआबारी, रसूलपुर सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saryu River flowing above danger mark in Mau people of coastal areas were shocked
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात - फोटो : अमर उजाला

इससे पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। नदी में बाढ़ का पानी भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी टकरा रहा है। तटवर्ती इलाके की सुरक्षा के लिए बनाया गया धनौली लोहड़ा बंधा, नवली, चिउतीडाड़, बीबीपुर बेलौली बंधे पर पानी का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे बंधों पर खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
Saryu River flowing above danger mark in Mau people of coastal areas were shocked
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 1.10 मीटर ऊपर पहुंचने से जहां तटवर्ती इलाकों में नदी का पानी घुसना शुरू हो गया है। वहीं कस्बे में भी नदी के बाढ़ का पानी बड़े नाले के रास्ते 250 मीटर तक घुस जाने से लोग दहशत में हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed