यूपी के मऊ जिले में सरयू नदी में दोबारा बाढ़ से चिंता का माहौल है। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से दो तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। कई गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 25 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। जिले में खतरा निशान 69.90 मीटर है। नदी खतरा बिंदु से 1.10 मीटर ऊपर बह रही है। नदी में बाढ़ के दबाव से दोहरीघाट नगर की सुरक्षा के लिए रखे बोल्डर खिसकने से ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। दोहरीघाट क्षेत्र और मधुबन तहसील क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों के लोग नदी के रौद्र रुप को देखकर सहम गए हैं।
तटवर्ती इलाकों में जलमग्न हजारों एकड़ फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। सरयू नदी का जलस्तर खतरा निशान से जैसे-जैसे ऊपर बढ़ रहा है। वैसे-वैसे तटवर्ती इलाके के लोगों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। प्रशासन की तरफ से पर्याप्त नाव की व्यवस्था न होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आना-जाना पड़ रहा है। सब कुछ जानकर आला अधिकारी दिशा निर्देश-जारी कर इतिश्री कर दे रहे हैं।
2 of 7
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात
- फोटो : अमर उजाला
दोहरीघाट कस्बे के तीन मुहल्लों में बाढ़ का पानी घुस जाने से हड़कंप मच गया है। नदी के बढ़ते जलस्तर से भारत माता मंदिर, मुक्तिधाम, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला सहित ऐतिहासिक धरोहरों के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।
3 of 7
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात
- फोटो : अमर उजाला
नदी की प्रलयंकारी लहरों के दबाव से नगर की सुरक्षा के लिए रखा बोल्डर खिसकने लगा है। वहीं तटवर्ती इलाके रामपुर धनौली, नई बाजार, नवली, बहादुरपुर, सरया, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, ठिकरिया महुआबारी, रसूलपुर सूरजपुर सहित विभिन्न गांवों की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।
4 of 7
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात
- फोटो : अमर उजाला
इससे पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। नदी में बाढ़ का पानी भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी टकरा रहा है। तटवर्ती इलाके की सुरक्षा के लिए बनाया गया धनौली लोहड़ा बंधा, नवली, चिउतीडाड़, बीबीपुर बेलौली बंधे पर पानी का दबाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे बंधों पर खतरा मंडराने लगा है।
5 of 7
मऊ: सरयू नदी में उफान से बिगड़ने लगे हालात
- फोटो : अमर उजाला
सरयू नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से 1.10 मीटर ऊपर पहुंचने से जहां तटवर्ती इलाकों में नदी का पानी घुसना शुरू हो गया है। वहीं कस्बे में भी नदी के बाढ़ का पानी बड़े नाले के रास्ते 250 मीटर तक घुस जाने से लोग दहशत में हैं।