फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता की पिटाई का मामला: सिटी मजिस्ट्रेट से मिले कार्यकर्ता, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 04 Feb 2021 04:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Feb 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party leader beating case: SP activist meet City Magistrate warning of agitation if accused are not arrested 
सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बीते दिनों करणी सेना द्वारा सपा नेता की पिटाई किए जाने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने अपनी मागों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Samajwadi party leader beating case: SP activist meet City Magistrate warning of agitation if accused are not arrested 

सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन में सपा नेताओं ने मांग की कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी सपा के धरनास्थल तक गए। लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

Samajwadi party leader beating case: SP activist meet City Magistrate warning of agitation if accused are not arrested 

ये है पूरा मामला
मधुबन नगर पंचायत के मनोनीत सभासद राहुल दीक्षित का शनिवार की रात वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राहुल ने मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वन मंत्री दारा सिंह चौहान की तारीफ की थी। मुख्यमंत्री पर टिप्पणी की शिकायत मिलने पर पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर करणी सेना ने रविवार को कलेक्ट्रेट पर दारा सिंह चौहान के पोस्टर पर छपी फोटो के साथ दुर्व्यवहार किया था। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को चौहान समाज के अध्यक्ष और सपा के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samajwadi party leader beating case: SP activist meet City Magistrate warning of agitation if accused are not arrested 
मऊ में सपा नेता की पिटाई। - फोटो : अमर उजाला

वह घटना के बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसी दौरान उनका सामना करणी सेना के कार्यकर्ताओं से हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सपा के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने बीच बचाव का प्रयास किया थी। शैलेंद्र यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में महेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इससे पहले उनको बंदूक से भी डराया गया। घटना की बाबत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Samajwadi party leader beating case: SP activist meet City Magistrate warning of agitation if accused are not arrested 

घटना के बाद घायल सपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। जिसमें करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सहित चार लोगों को नामजद किया गया। साथ ही सपा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। अभी घटना के 12 घंटे हुए थे कि चौहान विस्थापित राजपूताना मंच के लोगों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के लिए संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed