फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ : गोरखपुर एसटीएफ और मऊ पुलिस ने मारा छापा, 200 से अधिक असलहे बरामद

Thu, 26 Aug 2021 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Aug 2021 12:01 AM IST
सार

मऊ में असलहे की दो फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया गया है जहां से दो सौ अधिक निर्मित और अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए गए।

विज्ञापन
Gorakhpur STF and Mau police raided on two illegal arms factories recovered arms
गोरखपुर एसटीएफ और मऊ पुलिस का छापा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में गोरखपुर एसटीएफ और जनपद पुलिस ने बुधवार की रात आठ बजे दक्षिणटोला थाना और शहर कोतवाली क्षेत्र में छापा मारकर असलहे की दो फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दोनों जगह से दो सौ से अधिक अर्धनिर्मित और निर्मित असलहे बरामद किए। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।



पुलिस टीम को शहर के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के अस्तुपुरा और शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुरा में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना गोरखपुर एसटीएफ की ओर से मिली थी। इस पर शहर कोतवाली, दक्षिणटोला और सरायलखंसी थाने की फोर्स ने कार्रवाई शुरू की। एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और गोरखपुर एसटीएफ की टीम के साथ पुलिस बल ने छापा मारकर दोनों जगह से दो सौ के अधिक निर्मित तथा अर्धनिर्मित असलहे बरामद किए। देखें अगली स्लाइड्स...

Gorakhpur STF and Mau police raided on two illegal arms factories recovered arms

पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि गोरखपुर एसटीएफ को मऊ के दो थाना क्षेत्रों में अवैध असलहा बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई की गई। बताया कि बरामद किए गए अधिकांश असलहे अर्धनिर्मित हैं। इनकी गिनती की जा रही है।

Gorakhpur STF and Mau police raided on two illegal arms factories recovered arms

पुलिस को मिले अहम सुराग, कई निशाने पर
शहर के दो थाना क्षेत्रों में असलहों की अवैध फैक्ट्री पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर शहर में हड़कंप की स्थिति रही। शहर के तीन थानों की पुलिस के साथ गोरखपुर की एसटीएफ शहर के साथ जिले के कई स्थानों पर छापा मार रही है। बड़ी संख्या में असलहा बरामद होने की खबर मिलते ही जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपियों में से एक बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur STF and Mau police raided on two illegal arms factories recovered arms

शहर क्षेत्र की एक महिला से उसका विवाह हुआ है। इसके बाद उसने जिले में ही असलहे के निर्माण की फैक्ट्री का संचालन शुरू कर दिया। पुलिस उसकी निशानदेही पर छापा मार रही है। शहर कोतवाली, दक्षिणटोला थाना तथा सरायलखंसी थाने की पुलिस के अलावा गोरखपुर एसटीएफ जगह-जगह दबिश दे रही है। वर्ष 2013 में शहर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुरा में अवैध असलहे की फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Gorakhpur STF and Mau police raided on two illegal arms factories recovered arms
बाथरूम के नीचे तहखाने में बनाते थे असलहे
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर हैं। घर में बने बाथरूम के नीचे आरोपियों ने तहखाना बना रखा था। असलहा बनाने के लिए बाथरूम के नीचे आठ फीट बाई 12 फीट का कमरा बना रखा था। इसमें असलहे बनाते थे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed