फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मायावती ने जिन्हें सौंपी उत्तर प्रदेश की कमान, उनके बारे में यहां जानें

Sun, 15 Nov 2020 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Mayawati entrusted command of Uttar Pradesh bsp to bhim rajbhar know about him
भीम राजभर, मायावती। - फोटो : अमर उजाला

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश के बसपा अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। उन्होंने आजमगढ़ मंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर मऊ निवासी भीम राजभर को प्रदेश की कमान सौंपी है। मायावती ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। मायावती के इस निर्णय से पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Mayawati entrusted command of Uttar Pradesh bsp to bhim rajbhar know about him
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : amar ujala

भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ पार्टी मुखिया मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि पार्टी के सच्चे सिपाही भीम राजभर को पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जा रही। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी ज़िला मऊ (आज़मगढ़ मण्डल) को बी.एस.पी. उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनायें।
 

 

Mayawati entrusted command of Uttar Pradesh bsp to bhim rajbhar know about him
भीम राजभर - फोटो : अमर उजाला।

भीम राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाबूपुर गांव के रहने वाले हैं। वह बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वर्ष 2012 में मऊ की सदर सीट से प्रत्याशी भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayawati entrusted command of Uttar Pradesh bsp to bhim rajbhar know about him
भीम राजभर। - फोटो : अमर उजाला

सामान्य परिवार में जन्मे भीम राजभर वर्ष 2002 में पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे, वर्ष 2012 में पार्टी के टिकट पर भीम राजभर सदर विधानसभा से मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, इस दौरान वह करीब 4 हजार वोट से हार गए थे। इसके बाद बसपा ने उन्हें विभिन्न प्रदेशों की प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी, जिसका निर्वहन भीम ने जिम्मेदारी पूर्वक किया।

विज्ञापन
Mayawati entrusted command of Uttar Pradesh bsp to bhim rajbhar know about him
भीम राजभर - फोटो : अमर उजाला।

भीम का कार्य बेहतर होने पर मायावती ने अब भीम राजभर को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार राजू ने बताया कि जमीनी कार्यकर्ता भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कार्यकर्ता दोगुने उत्साह में हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा काफी मजबूती के साथ प्रदेश में चुनाव लड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed