फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: थाने के मालखाने से देवालय पहुंचे भोलेनाथ, 14 दिन पहले नदी में मिला था 21 किलो चांदी का शिवलिंग

Sun, 31 Jul 2022 04:29 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 04:29 PM IST
विज्ञापन
21 kg shivling found in saryu river situated in baba mela temple in mau
थाने के मालखाने से देवालय पहुंचे भोलेनाथ, - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी में 16 जुलाई को मछुआरों को मिले 21 किलोग्राम के चांदी के शिवलिंग की स्थापना विधिवत पूजन के बाद देवालय में हो गई। रजत शिवलिंग को श्री रजतेश्वर महादेव का नाम दिया गया है। बाबा मेलाराम लक्ष्मण घाट पर मंदिर में स्थापना की गई। इस दौरान दोहरीघाट थाने से लेकर घाट तक शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा। चारों तरफ हर-हर महादेव के गनगनभेदी नारे गूंजते रहे।



इतने दिनों तक शिवलिंग को थाने के मालखाने में रखा गया था।  रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ थाना परिसर पहुंचे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने शिवलिंग की निरंतर पूजा करने वाली महिला सिपाही सचि सिंह और प्राची पांडेय को बुलाकर माल खाना खुलवाया।

दोनों महिला सिपाहियों ने सजल नेत्रों से शिवलिंग को थानाध्यक्ष को सुपुर्द किया। थानाध्यक्ष ने शिवलिंग को सिर पर रखकर बैठक कक्ष में ले गए। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ। विधिवत पूजन-अर्चन करने के बाद थानाध्यक्ष ने फिर से सिर पर शिवलिंग रखकर रथ तक पहुंचाया। महंत बाबा मेला राम ने थानाध्यक्ष से शिवलिंग लेकर रथ पर विराजमान किया। 

21 kg shivling found in saryu river situated in baba mela temple in mau
थाने के मालखाने से देवालय पहुंचे भोलेनाथ - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान हर-हर महादेव के नारे गूंजने लगे। भारी संख्या में महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। गाजे-बाजे के साथ रथ नगर भ्रमण के लिए निकला। जगह-जगह फूलों की वर्षा होने लगी। चारों तरफ भक्तिमय वातावरण हो गया। 

21 kg shivling found in saryu river situated in baba mela temple in mau
शिवलिंग को देखने के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नगर भ्रमण करते समय रथ को खींचने के लिए होड़ लगी हुई थी। रजत शिवलिंग परम तपस्वी मेला राम परिसर में पहुंचते इंद्रदेव प्रसन्न हुए। पांच मिनट तक झमाझम बारिश हुई। नगर क्षेत्र के मेलाराम क्षेत्र में ही बारिश हुई। बाकी कहीं भी बारिश नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
21 kg shivling found in saryu river situated in baba mela temple in mau
थाने के मालखाने से देवालय पहुंचे भोलेनाथ - फोटो : अमर उजाला

सरयू नदी से मिले 22 किलो वजनी शिवलिंग को लक्ष्मण घाट के बाबा मेला राम परिसर में पूरे विधिविधान के साथ स्थापित किया गया। थानाध्यक्ष ने शिवलिंग को बाबा मेला राम सेवा समिति को सुपुर्दगी में दे दिया क्योंकि चांदी के शिवलिंग पर किसी ने भी इतने दिनों में अपना अधिकार नहीं जताया। 

विज्ञापन
21 kg shivling found in saryu river situated in baba mela temple in mau
थाने के मालखाने से देवालय पहुंचे भोलेनाथ - फोटो : अमर उजाला

नदी की रेत से शिवलिंग निकालने वाले राम मिलन साहनी, दीनानाथ साहनी, रामचंद्र साहनी और पूनम साहनी ने थाने में शिवलिंग की पूजा अर्चना की। भोलेनाथ को साष्टांग प्रणाम किया।  सभी नगरवासियों ने इन चारों के कार्यों की सराहना की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed