फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Life threatening attack on young man in car in Mathura

मथुरा: ड्यूटी से घर लौट रहे कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, मरा समझकर छोड़ गए हमलावर; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 10:39 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 10:39 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि घटना से करीब तीन दिन पूर्व भी नामजद लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया था। इस दौरान हथियारों का प्रयोग किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
Life threatening attack on young man in car in Mathura
हमले में घायल युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दिल्ली से ड्यूटी कर अपनी कार से घर लौट रहे गिड़ोह निवासी युवक पर नंदगांव-गिड़ोह मार्ग पर कुछ नामजद लोगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर भाग गए। हमले की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। 
विज्ञापन


गिड़ोह निवासी रामकृष्ण मंगलवार देर शाम दिल्ली से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नंदगांव के समीप कुछ लोगों ने उनकी कार के सामने अपना वाहन लगा दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रामकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। परिजनों का आरोप है कि घटना से करीब तीन दिन पूर्व भी नामजद लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया था। 
विज्ञापन


इस दौरान हथियारों का प्रयोग किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का आरोप है कि पूर्व विवाद के बावजूद मंगलवार को आरोपियों ने रास्ते में रामकृष्ण की कार को घेरकर उनके साथ जमकर मारपीट की। गंभीर रूप से घायल रामकृष्ण की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed