Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलबे में जिंदगी की तलाश जारी: पांच जेसीबी ने पांच घंटे तक हटाई मिट्टी, तीन की लाश मिली; हादसे की पूरी टाइमटाइन

Sun, 15 Jun 2025 08:47 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 08:47 PM IST
सार

ललिता ने बताया कि उनका मकान इसी टीले पर बना था। हादसे में उनके मकान का एक हिस्सा भी ढह गया है। घटना के दौरान मकान में उनका भतीजा प्रमोद और प्रमोद की पत्नी मौजूद थी। दोनों बाल-बाल बच गए। मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
six houses collapsed due to landslide three people died under debris in mathura
मथुरा में गिरे छह मकान - फोटो : अमर उजाला

मलबे में होती रही जिंदगी की तलाश। मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए कई प्रयास किए गए लेकिन पांच घंटे तक कुछ सफलता हाथ नहीं लगी है। मिट्टी को हटाने के लिए पहले तीन और बाद में दो जेसीबी को मंगाया गया। पांच घंटे मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और ट्रैक्टरों से हटाने की कार्रवाई जारी रही। घंटों प्रयास के बाद तीन शव बरामद हुए।

Trending Videos
six houses collapsed due to landslide three people died under debris in mathura
मथुरा में गिरे छह मकान - फोटो : अमर उजाला

ढह गए छह मकान
मथुरा के गोविंदनगर के पास कच्ची सड़क के पास माया टीले पर बने छह मकान ढह गए। टीले की मिट्टी में दबे लोगों को पता लगाने के लिए प्रशासन ने शुरुआत में ही कड़ी मशक्कत की। मिट्टी में दबी जिंदगी की तलाश करने के लिए लगातार अधिकारियों की ओर से प्रयास किए गए। जेसीबी ने मिट्टी को कई ट्रैक्टरों से हटाया लेकिन उसके बाद भी पांच घंटे तक सफलता हाथ नहीं लग सकी।

six houses collapsed due to landslide three people died under debris in mathura
हादसे में फंसे लोगों को निकाला गया बाहर - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद मच गई चीख-पुकार
आस-पास के लोग छतों से दबे लोगों का पता लगाने के चिलचिलाती धूप में नजर लगाए बैठे रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयावह था कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज होने से लोग घर से बाहर निकल आए। कई लोग तो दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
six houses collapsed due to landslide three people died under debris in mathura
जेसीबी से हटाया जा रहा मलबा - फोटो : अमर उजाला
मथुरा हादसे की टाइमलाइन
11:55 बजे पर हुआ हादसा
12.20 बजे पर पहुंची पुलिस और निगम के अधिकारी
12:30 बजे मलबा हटाने का काम हुआ शुरू
12:45 बजे दो और हाइड्रा मंगाए
12:50 बजे मलबे से पहले युवक को निकाला
1:10 बजे डीएम और एसएसपी पहुंचे
1:30 बजे मलबा भेजने के लिए ट्रैक्टर मंगाए
1:45 बजे विधायक श्रीकांत शर्मा, महापौर विनाद अग्रवाल पहुंचे
1:53 बजे एक बच्ची को ऊपर मकान से निकाला
1.57 बजे पर दूसरी बच्ची को मकान से निकाला
3.46 बजे पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम
4.36 बजे पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम
 
विज्ञापन
six houses collapsed due to landslide three people died under debris in mathura
बचाव दल - फोटो : पीटीआई

प्रशासन ने माया टीला पर बने दर्जनों मकान कराए खाली
हादसे के बाद आस-पास के इलाके में चीख-पुकार मच गई। टीला ढहने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से निकलकर बाहर भाग निकले। यहीं नहीं माया टीला पर बसे कई मकानों में भी दरारें आ गई हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। प्रशासन ने फिलहाल दो दर्जन से अधिक मकानों को खाली कराया है। लोगों को घरों में न जाने की हिदायत दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed