फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami: कान्हा के दर्शन करने को उमड़ा भक्तों का सैलाब, 50 लाख से अधिक पहुंचे श्रद्धालु, देखें तस्वीरें

Thu, 18 Aug 2022 09:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 18 Aug 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Devotees crowd in Mathura on Lord Krishna Janmashtami News in Hindi
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से एक दिन पहले ही 10 लाख से अधिक लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के दर्शन किए हैं। इस स्थिति में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य द्वार पर दिन भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही। हर जगह भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अपने आराध्य कन्हैया के दर्शन के लिए लाखों लोगों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। पिछले कई दिन से मथुरा की सड़कों पर भक्तों की मौजूदगी है। दिन भर ये भक्त मथुरा के मंदिरों की परिक्रमा कर रहे हैं। गुरुवार को इन भक्तों का हुजूम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर देखने को मिला। मुख्य द्वार से प्रवेश के लिए लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। भीड़ का सैलाब इस कदर था कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान से भागवत भवन तक पहुंचने में लोगों को लंबा वक्त लग रहा था।

Janmashtami 2022 Devotees crowd in Mathura on Lord Krishna Janmashtami News in Hindi
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा कारणों से की जा रही चेकिंग की वजह से मुख्य द्वार के बाहर लाइनों में लगी भीड़ के चलते पोतराकुंड से लेकर रेलवे लाइन तक का मार्ग भक्तों से पट गया। यह स्थिति श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन होती है, लेकिन इस बार एक दिन पहले ही करीब 10 लाख भक्तों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए हैं।

Janmashtami 2022 Devotees crowd in Mathura on Lord Krishna Janmashtami News in Hindi
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

खुफियातंत्र का मानना है कि इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए करीब 25 से 30 लाख लोगों की मौजूदगी का आकलन किया जा रहा है। जानकारों का मानना है कि जन्माष्टमी से पहले आ चुके भक्तों को मिलाकर यह संख्या करीब 50 लाख तक पहुंच सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मथुरा-वृंदावन नगर निगम तैयारियों में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Devotees crowd in Mathura on Lord Krishna Janmashtami News in Hindi
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

भक्तों के स्वागत के लिए सज गई कन्हैया की नगरी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को देश-विदेश से आ रहे भक्तों के लिए कन्हैया की जन्मस्थली को सजा दिया गया है। मथुरा के सभी प्रवेश द्वारों पर विशेष और मनमोहक साज-सज्जा की गई है। तिराहे और चौराहों को भी भव्य स्वरूप दिया गया है। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साक्षी बनने के लिए लाखों भक्तों की मौजूदगी मथुरा में रहेगी। इन भक्तों के स्वागत की संपूर्ण तैयारियां नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने की हैं। जिसमें शहर के सभी प्रवेश मार्ग सजाए गए हैं।

विज्ञापन
Janmashtami 2022 Devotees crowd in Mathura on Lord Krishna Janmashtami News in Hindi
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन की तरह सजे सभी चौक-चौराहे
नेशनल हाईवे से जुडे़ मार्गों को सुंदर बनाया गया है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर विद्युत और रंग-बिरंगे कपडे़ से सजावट की गई है। रात के वक्त शहर की आभा देखते ही बन रही है। कृष्ण भक्त भी शहर का यह दृश्य देख चकित हैं। नगर निगम ने साफ-सफाई में पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के सभी प्रमुख मार्ग और खासकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में सफाई के विशेष प्रबंध हैं। रंगीन झालरों और बल्ब की सजावट देखते ही बन रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed