मथुरा के नंदगांव के नंदभवन में शनिवार को फूल बंगला और भजन संध्या की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। साउंड सिस्टम लग चुका था, सजावट अपने अंतिम रूप में थी और श्रद्धालुओं के स्वागत की तैयारियां भी पूरी थीं। लेकिन इससे पहले कि भक्ति और उल्लास का माहौल बनता, वृंदावन की यमुना में हुए दर्दनाक मोटरबोट हादसे ने सब कुछ शोक में बदल दिया।
2 of 5
नंदबाबा मंदिर के सेवायत कान्हा गोस्वामी की भी आंखें हो गईं नम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना के जगरांव से आए श्रद्धालुओं का यह दल हर साल की तरह इस बार भी ब्रज यात्रा पर निकला था। नंदबाबा मंदिर के सेवायत और पुराहित कान्हा गोस्वामी ने बताया कि ‘बांकेबिहारी क्लब’ के नाम से संगठित ये श्रद्धालु ठाकुरजी के प्रति गहरी आस्था रखते थे। नौकरीपेशा होने के बावजूद ये लोग नियमित रूप से कीर्तन करते और उससे जो भी धन एकत्र होता, उससे हर तीन महीने में ब्रज में भंडारे का आयोजन करते थे।
3 of 5
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
कान्हा गोस्वामी ने बताया कि वृंदावन में तीन दिन का विशाल अखंड भंडारा इनकी पहचान बन चुका था। 9 अप्रैल की रात को यह यात्रा बड़े उत्साह के साथ निकली थी। नंदगांव में फूल बंगला और भजन संध्या का आयोजन इस यात्रा का मुख्य आकर्षण था। लेकिन यमुना में मोटरबोट हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि पांच श्रद्धालु अब भी लापता हैं।
4 of 5
मथुरा में बोट हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ और बचाव अभियान चलाती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
इस हादसे में यात्रा के प्रमुख प्रबंधक मधुर की भी मौत हो गई, जिससे पूरे समूह में गहरा शोक व्याप्त है। नंदगांव में जहां भजन की धुनें गूंजनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। तैयारियां पूरी होने के बावजूद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। श्रद्धालुओं की आंखों में आंसू हैं और हर कोई इस त्रासदी से स्तब्ध है।
5 of 5
बचाव अभियान का जायजा लेते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना में पांटून पुल से टकराकर पलटी मोटरबोट, 11 श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट पलट गई थी। हादसे में छह महिलाओं समेत 11 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। बोट पर लुधियाना, हिसार और मुक्तसर के करीब 37 श्रद्धालु सवार थे। बताया जा रहा है कि पांटून पुल को लापरवाही से हटाया जा रहा था जिसकी चपेट में मोटरबोट के आने से हादसा हुआ।